Sony 5 अप्रैल को भारत में लॉन्च करेगी प्लेस्टेशन 5 Slim

इसका डिजाइन प्लेस्टेशन 5 के लगभग समान है लेकिन यह अलग की जा सकने वाली डिस्क ड्राइव और कुछ अधिक स्टोरेज के साथ है

Sony 5 अप्रैल को भारत में लॉन्च करेगी प्लेस्टेशन 5 Slim

इसका डिजाइन प्लेस्टेशन 5 के लगभग समान है

ख़ास बातें
  • यह प्लेस्टेशन 5 का लाइट और स्लिम वर्जन है
  • इसका देश में प्राइस मौजूदा PS 5 के समान होगा
  • यह अलग की जा सकने वाली डिस्क ड्राइव और कुछ अधिक स्टोरेज के साथ है
विज्ञापन
बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Sony के प्लेस्टेशन 5 का स्लिम वेरिएंट पिछले वर्ष नवंबर में अमेरिका में लॉन्च किया गया था। इसे 5 अप्रैल से भारत में उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्लेस्टेशन 5 का लाइट और स्लिम वर्जन है। देश में इसके डिस्क और डिजिटल दोनों एडिशंस की बिक्री की जाएगी। इसका डिजाइन प्लेस्टेशन 5 के लगभग समान है लेकिन यह अलग की जा सकने वाली डिस्क ड्राइव और कुछ अधिक स्टोरेज के साथ है। 

इसका देश में प्राइस मौजूदा PS 5 के समान होगा। PS5 Slim के डिस्क वर्जन का प्राइस 54,990 रुपये और डिजिटल एडिशन का 44,990 रुपये होगा। यह 5 अप्रैल से ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेलर्स के पास उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री कंपनी की ShopatSC वेबसाइट, Amazon, Flipkart, Games The Shop और अन्य रिटेलर्स के जरिए की जाएगी। इस वर्ष PS5 का Pro वर्जन भी लाया जा सकता है। इसके प्रो वर्जन में हार्डवेयर में सुधार किए जा सकते हैं। इसका प्राइस भी PS5 के स्टैंडर्ड वेरिएंट से अधिक हो सकता है। कंपनी ने 11 वर्ष पहले PS4 के लॉन्च के तीन वर्ष बाद इसके प्रो वर्जन पेश किया था। 

सोनी ने मार्च में समाप्त होने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए PS 5 के सेल्स के पूर्वानुमान को घटाकर 2.1 करोड़ यूनिट्स किया था। पिछले वर्ष के अंत में शॉपिंग सीजन के दौरान कंपनी की सेल्स कमजोर रही थी। हाल ही में सोनी ने बताया था कि अगले फाइनेंशियल ईयर से प्लेस्टेशन की सेल्स में कुछ कमी हो सकती है और उसकी योजना कोई बड़े गेमिंग टाइटल लाने की नहीं है। पिछले वर्ष  कंपनी ने कहा था कि वह अपने फाइनेंशियल बिजनेस को अलग करने पर विचार कर रही है। इसकी योजना अगले वर्ष Sony Financial Group को लिस्ट कराने और 20 प्रतिशत से कुछ कम हिस्सेदारी रखने की है। 

पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही में सोनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 10 प्रतिशत बढ़कर 3.08 अरब डॉलर का रहा था। कंपनी के फाइनेंशियल, मूवीज और म्यूजिक बिजनेस का प्रदर्शन मजबूत रहा है। कुछ दशक पहले तक सोनी की पहचान एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर की थी। पिछले कुछ वर्षों में इसने मूवीज, म्यूजिक, गेम्स और चिप्स जैसे सेगमेंट्स में एक्सपैंशन किया है। पिछले वर्ष अक्टूबर में लॉन्च हुई मार्वल की स्पाइडर मैन 2 की कंपनी ने एक करोड़ से अधिक कॉपी बेची हैं। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
    • खूबियां
    • DualSense is great
    • Very powerful
    • Reduced loading times
    • Friendlier storage expansion
    • Capable of 8K / 120fps
    • 4K Blu-ray player (finally)
    • कमियां
    • Expensive
    • Lack of truly next-gen exclusives
    • Not a generation leap over PS4 Pro at launch
    • Game prices now go up to Rs. 5,000
    • Missing next-gen upgrades for PS4 games
    • No "Quick Resume", as on Xbox Series X
    • Limited backward compatibility
    • No support for Dolby Vision, Dolby Atmos
    • SSD storage amount is restrictive
    HDD825GB PCie Gen 4 NVMe SSD
    प्रोसेसरCustom 8-core AMD Zen 2 CPU @ 3.5GHz with SMT
    ग्राफिक्सCustom AMD RDNA 2 GPU 36 CUs @ 2.23GHz (variable frequency)
    रैम16 gddr6 जीबी
    USB4
    वजन4.5kg
    ईथरनेटGigabit
    • मुख्य स्पेसिफिकेशन
    • ख़बरें
    HDD825GB PCIe Gen 4 NVMe SSD
    प्रोसेसरCustom 8-core AMD Zen 2 CPU @ 3.5GHz with SMT
    ग्राफिक्सCustom AMD RDNA 2 GPU 36 CUs @ 2.23GHz
    रैम16 gddr6 जीबी
    Comments

    लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

    Manas Mitul In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of beats including politics, culture and sports. He enjoys reading, walking around in museums ...और भी
    Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

    विज्ञापन

    Follow Us

    विज्ञापन

    #ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
    1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
    2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
    3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
    4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
    5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
    6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
    7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
    8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
    9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
    #ताज़ा ख़बरें
    1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
    2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
    3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
    4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
    5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
    6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
    7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
    8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
    9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
    10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
    © Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
    ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
    लेटेस्ट टेक ख़बरें »