• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • FIFA को चुनौती देने आ रहा नया वीडियो गेम UFL, क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बनाया कवर स्टार

FIFA को चुनौती देने आ रहा नया वीडियो गेम UFL, क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बनाया कवर स्टार

लॉन्‍च होने के बाद यह PlayStation 4, PlayStation 5, Xbox One और Xbox Series S/X पर खेलने के लिए उपलब्ध होगा।

FIFA को चुनौती देने आ रहा नया वीडियो गेम UFL, क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बनाया कवर स्टार

Photo Credit: IGN/Strikerz inc

वीडियो से पता चलता है कि UFL को रैंक के साथ-साथ बिना रैंक वाले मोड भी मिलेंगे।

ख़ास बातें
  • गेम में ऑफलाइन मोड के साथ 2 वर्सेज 2 व 3 वर्सेज 3 मैचों का भी सपोर्ट होगा
  • गेम खेलने वालों को ‘स्‍पेशल इवेंट्स’ भी मिलेंगे
  • साल के आखिर में एक प्‍लेयर को UFL चैंपियन घोषित किया जाएगा
विज्ञापन
वीडियो गेम के शौकीनों के लिए एक नया गेम इस साल लॉन्‍च होने जा रहा है। इसका नाम है ‘UFL'। यह एक फ्री-टू-प्ले फुटबॉल सिम्युलेटर वीडियो गेम है। गेम की डेवलपर ने इसके गेमप्‍ले को टीज किया है। यह गेम पिछले 6 साल से डेवलप हो रहा है और इस साल लॉन्‍च किया जा सकता है। UFL की डेवलपर स्ट्राइकरज इंक (Strikerz) ने ऐलान किया है कि उसने मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) को अपने कवर स्टार के रूप में साइन किया है। FIFA और eFootball जैसे गेम के मुकाबले UFL वीडियोगेम अनरियल इंजन पर बेस्‍ड है और इसके गेमप्‍ले ट्रेलर में लुक्‍स, इन-गेम मीनू, कस्‍टमाइजेशन ऑप्‍शंस का पता चलता है। 

स्ट्राइकरज इंक का नया स्‍टूडियो बेलारूस के बाहर बनाया गया है। YouTube पर एक पोस्ट के जरिए कंपनी ने  UFL के गेमप्ले को दिखाया। यह गेम अपने डेवलपमेंट के आखिरी चरण में है। कंपनी ने कहा है कि इस साल गेम को रिलीज किया जाएगा। लॉन्‍च होने के बाद यह PlayStation 4, PlayStation 5, Xbox One और Xbox Series S/X पर खेलने के लिए उपलब्ध होगा।



वीडियो से पता चलता है कि UFL को रैंक के साथ-साथ बिना रैंक वाले मोड भी मिलेंगे। ऑफलाइन मोड के साथ-साथ 2 वर्सेज 2 और 3 वर्सेज 3 मैचों के लिए भी सपोर्ट मिलेगा। स्ट्राइकरज इंक ने बताया है कि कि गेम खेलने वालों को ‘स्‍पेशल इवेंट्स' भी मिलेंगे। UFL ग्‍लोबल ऑनलाइन फुटबॉल लीग के नाम से इसमें एक फ्लैगशिप मोड भी होगा। इस मोड के साथ प्‍लेयर अपनी टीम बना सकेंगे और ‘निष्पक्ष, डिवीजन-बेस्‍ड मैचमेकिंग सिस्टम' में गेम खेल सकेंगे। गेम में एक साल के दौरान कई सीजन होंगे साथ ही साल के आखिर में एक प्‍लेयर को UFL चैंपियन घोषित किया जाएगा। 

स्ट्राइकरज इंक ने वादा किया है कि मैचमेकिंग- प्‍लेयर्स और टीम के बीच बेस्‍ड होगी। एक बार जब प्‍लेयर अच्‍छी तरह से प्रोग्रेस कर लेगा तो वह UFL प्रीमियर डिवीजन के लिए पात्र होगा। इससे प्‍लेयर्स को प्रोफेशनल टूर्नामेंट और दूसरे रिवॉर्ड्स में स्‍पॉट मिलेगा। साथ ही टीम रैंकिंग भी होगी। इससे प्‍लेयर्स दूसरे प्‍लेयर्स के साथ मुकाबला कर पाएंगे। 

डेवलपर्स ने यह भी बताया है कि UFL "फेयर टू प्‍ले" होगा। लगभग 5,000 रियल-लाइफ प्‍लेयर्स के रोस्टर का इस्‍तेमाल करके यह प्‍लेयर्स को अपनी टीम बनाने की इजाजत देगा। कंपनी ने कहा है कि जब प्‍लेयर जीतते हैं और अधिक खेलते हैं, तो उन्हें अपनी टीम को मजबूत करने के लिए नए प्‍लेयर्स को जोड़ने का मौका भी मिलता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  3. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  4. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  5. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  6. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »