Sony ने बनाया AI एजेंट GT Sophy, गेम में इंसानों को भी हरा देता है

इस AI एजेंट ने पहली बार जुलाई में चार बेस्‍ट ग्रैन टूरिस्मो ड्राइवरों से दौड़ में मुकाबला किया था।

Sony ने बनाया AI एजेंट GT Sophy, गेम में इंसानों को भी हरा देता है

GT Sophy को ट्रेंड करने के लिए लगभग 10-12 दिनों तक एकसाथ चलने वाले 20 प्लेस्टेशन इस्‍तेमाल हुए।

ख़ास बातें
  • यह PlayStation के रेसिंग सिमुलेशन गेम ग्रैन टूरिस्मो को खेलता है
  • यह गेम के बेस्‍ट इंसानी ड्राइवरों को मात दे सकता है
  • अक्टूबर में हुई एक दौड़ में इसने इंसानी ड्राइवरों से बेहतर प्रदर्शन किया
विज्ञापन
सोनी (Sony) ने ग्रैन टूरिस्मो सोफी (GT Sophy) नाम से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट बनाया है। यह PlayStation के रेसिंग सिमुलेशन गेम ग्रैन टूरिस्मो (Gran Turismo) के बेस्‍ट ड्राइवरों को मात दे सकता है। सोनी ने बताया है कि GT Sophy को गेमिंग के लिए तैयार करने के लिए उसने काफी मेहनत की है। उसे कई ट्रेनिंग से गुजारा है। इस AI एजेंट ने पहली बार जुलाई में चार बेस्‍ट ग्रैन टूरिस्मो ड्राइवरों से दौड़ में मुकाबला किया। उसमें काफी कुछ सीखा। इसके बाद अक्टूबर में एक अन्य दौड़ में इंसानी ड्राइवरों से बेहतर प्रदर्शन किया।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Sony AI अमेरिका के डायरेक्‍टर और AI को डिजाइन करने वाली टीम के नेता पीटर वर्मन (Peter Wurman) ने कहा कि GT Sophy को ट्रेंड करने के लिए लगभग 10-12 दिनों तक एकसाथ चलने वाले 20 प्लेस्टेशन इस्‍तेमाल हुए। AI का इस्तेमाल करके कई खेलों में इंसानों को हराया जा चुका है, लेकिन रेस कार ड्राइविंग में AI को एक्‍सपर्ट बनाने के लिए कई काम रियल टाइम में पूरे करने होते हैं। 

सोनी की प्रतिद्वंद्वी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) भी AI को बेहतर बनाने के लिए गेम का इस्‍तेमाल कर रही है। हाल में ही माइक्रोसॉफ्ट ने 69 अरब डॉलर (लगभग 5,17,035 करोड़ रुपये) में एक्टिविजन (Activision) को खरीदा है।

रेसिंग सिमुलेशन वीडियो गेम ‘ग्रैन टूरिस्मो' का डेब्‍यू 1997 में हुआ था। इसकी 80 मिलियन से ज्‍यादा यूनिट्स बिकी हैं। सोनी इससे सीखी गई चीजों को बाकी PlayStation गेम्स में लागू करना चाहती है।

कंपनी का कहना है कि ऐसे कई गेम हैं, जो AI के लिए अलग-अलग चुनौतियां पेश करते हैं। हम उन समस्याओं पर काम शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।

Sony को मोबाइल फोन, गेमिंग कंसोल, कैमरा, हेडफोन या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए जाना जाता है। जल्द यह कंपनी इलेक्ट्रिक कार मेकर के रूप में भी पहचानी जाएगी। बीते महीने सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट CES 2022 में कंपनी ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दुनिया में कदम रखने जा रही है। पिछले CES इवेंट में कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार Vision-S EV को दिखाया था। माना जा रहा है कि Sony की आने वाली इलेक्ट्रिक कार इसी कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी। इस साल भी कंपनी ने एक नए कॉन्सेप्ट को दिखाया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sony, GT Sophy, Gran Turismo, PlayStation, AI, Microsoft
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »