• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • 55 इंच कर्व्ड मॉनिटर सैमसंग ने किया लॉन्च, गेमर्स को मिलेगा नया अनुभव, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

55 इंच कर्व्ड मॉनिटर सैमसंग ने किया लॉन्च, गेमर्स को मिलेगा नया अनुभव, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

कीमत की बात करें तो Samsung 55-inch Odyssey Ark कर्व्ड मॉनिटर की कीमत यूएस में $3,499.99 यानी कि करीबन 2,78,000 रुपये है।

55 इंच कर्व्ड मॉनिटर सैमसंग ने किया लॉन्च, गेमर्स को मिलेगा नया अनुभव, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Photo Credit: Samsung

Samsung 55 इंच Odyssey Ark कर्व्ड मॉनिटर 165Hz रिफ्रेश रेट है।

ख़ास बातें
  • Samsung 55 इंच Odyssey Ark कर्व्ड मॉनिटर में 55 इंच की डिस्प्ले है।
  • Samsung 55 इंच Odyssey Ark कर्व्ड मॉनिटर में 165Hz रिफ्रेश रेट है।
  • Samsung 55 इंच Odyssey Ark कर्व्ड मॉनिटर की कीमत 2,78,000 रुपये है।
विज्ञापन
Samsung ने अपना नया 55 इंच डिस्प्ले के साथ Samsung Odyssey Ark 1000R कर्व्ड मॉनिटर लॉन्च कर दिया है। साउथ कोरियन कंपनी के Odyssey मॉनिटर लाइनअप में लेटेस्ट एडिशन गेमिंग फोकस्ड है और इसका 4K(3840 x 2160) पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1 मिलीसेकेंड रिस्पॉन्स टाइम (GtG) और 165Hz तक रिफ्रेश रेट है। Samsung Odyssey Ark 55-Inch Curved Monitor सिर्फ ब्लैक कलर में आता है और साथ में हाइट एडजेस्टेबल स्टेंड है। इसमें दिया गया कॉकपिट मोड यूजर्स को टिल्ट और HAS टर्न करने की अनुमति देता है। इसमें 60W आउटपुट और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 4 स्पीकर दिए गए हैं। आइए सैमसंग के इस मॉनिटर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Samsung 55-inch Odyssey Ark कर्व्ड मॉनिटर की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो Samsung 55-inch Odyssey Ark कर्व्ड मॉनिटर की कीमत यूएस में $3,499.99 यानी कि करीबन 2,78,000 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह कंपनी के ई-स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। फिलहाल सैमसंग ने भारतीय बाजार समेत नए मॉनिटर की इंटरनेशनल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Samsung 55-inch Odyssey Ark कर्व्ड मॉनिटर के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Samsung के नए गेमिंग मॉनिटर में 55 इंच की 1000R कर्व्ड मैट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 4K 2160 x 3840 पिक्सल रेजोल्यूशन और 16:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह 165Hz तक रिफ्रेश रेट और 1 मिली सेकेंड तक रिस्पॉन्स टाइम का दावा करता है। इसमें Mini LED बैकलाइटिंग भी है। नया मॉनिटर कंपनी के न्यूरल कॉटम प्रोसेसर अल्ट्रा पर काम करता है। मल्टी व्यू फंक्नेलिटी यूजर्स को एक साथ 4 स्क्रीन तक डिस्प्ले करके बड़ी स्क्रीन का इस्तेमाल करने की अनुमति देती है। गेम बार के साथ गेमर्स गेम स्क्रीन को छोड़े बिना अपने गेमिंग स्टेट्स और कंट्रोल सेटिंग्स देख सकते हैं। इसमें सैमसंग का गेमिंग हब भी है जो यूजर्स को Xbox, Nvidia GeForce Now, Google Stadia, Utomic और Amazon Luna जैसे पार्टनर्स से अपने पसंदीदा गेम सर्च करने देता है। Samsung 55-inch Odyssey Ark कर्व्ड मॉनिटर में ड्यूल वूफर और क्वाड स्पीकर दिए गए हैं जो कि 60W आउटपुट और डॉल्बी एटम्स सपोर्ट प्रदान करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 HDMI 2.1 पोर्ट दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gaming Monitor, Tech News
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »