PUBG Mobile India Launch Update 2021: भारत में फिर से वापसी करेगा पबजी!

पिछले हफ्ते भारत सरकार द्वारा कुल 59 ऐप्स पर स्थाई बैन लगा दिया गया है। अभी तक यह ऐप भारत में अस्थाई रूप से प्रतिबंधित थी, लेकिन अब इनकी वापसी की कोई उम्मीद नहीं है।

PUBG Mobile India Launch Update 2021: भारत में फिर से वापसी करेगा पबजी!

PUBG Mobile India Launch Update: पबजी मोबाइल छोड़ 59 चीनी ऐप्स और गेम्स को मिला स्थाई बैन

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile India जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • भारत में पिछले हफ्ते 59 चीनी ऐप्स पर स्थाई प्रतिबंध लगाया गया था
  • पबजी मोबाइल इन ऐप्स का हिस्सा नहीं था
विज्ञापन
PUBG Mobile India Launch Update: पबजी मोबाइल इंडिया लॉन्च होगा या नहीं ये भारतीय मोबाइल गेमिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी मिस्ट्री बनी हुई है। पिछले साल सितंबर में पबजी मोबाइल पर लगे प्रतिबंध (PUBG Mobile Ban) के बाद PUBG Corp. का चीनी गेमिंग कंपनी Tencent Games से PUBG Mobile के सभी अधिकार वापस लेना और Krafton द्वारा नए PUBG Mobile India की घोषणा करना गेमर्स के बीच उत्साह वापस ले आया था कि नए साल की शुरुआत में एक और खबर आती है, जिससे अंदाज़ा लगाया गया कि शायद पबजी मोबाइल इंडिया की वापसी जल्द न हो। अब नए नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक, भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को स्थाई रूप से बैन कर दिया है, जिसमें TikTok भी शामिल है। हालांकि यहां पबजी मोबाइल (PUBG Mobile Comeback) प्लेयर्स के लिए आशा की किरण दिखाई दे रही है।

दरअसल पिछले हफ्ते भारत सरकार द्वारा कुल 59 ऐप्स पर स्थाई बैन लगा दिया गया है। अभी तक यह ऐप भारत में अस्थाई रूप से प्रतिबंधित थी, लेकिन अब इनकी वापसी की कोई उम्मीद नहीं है। इनमें से कुछ बड़े नाम TikTok, WeChat, UC Browser और Baidu हैं। कुछ गेम्स को भी स्थाई बैन मिल गया है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इस लिस्ट में PUBG Mobile India का नाम नहीं है। 

ये भी पढ़ें: 2021 में बदलेगी PUBG Mobile India की तकदीर? जानें, अब-तक की कहानी...

अब कुछ समय पीछे जाते हैं और आपको याद दिलाते हैं कि एक RTI के जवाब में MeiTY ने कहा था कि सरकार ने PUBG Mobile को बैन नहीं किया है। उस जवाब से यह अंदाज़ा लगाया गया है कि हो सकता है कि MeiTY ने IT Act 2000 के Section 69A के तहत इस गेम का पब्लिक एक्सेस ब्लॉक किया हो। इसी आरटीआई में पूछे एक प्रश्न के जवाब में मंत्रालय ने यह भी कहा था कि PUBG/Krafton और सरकार के बीच उस समय तक कोई आधाकारिक बातचीत नहीं हुई थी। ऐसे में अभी भी PUBG Mobile India के रिलीज़ की काफी हद तक उम्मीद की जा सकती है।

याद दिलाते चलें कि भारत में पबजी बैन के बाद PUBG Corporation ने घोषणा की थी कि वह Tencent Games से पबजी मोबाइल का अधिग्रहण करेगी। इसके बाद PUBG Corp. ने इंडियन ऑफिस के लिए हायरिंग भी शुरू कर दी थी। नवंबर में डेवलपर्स ने एक टीज़र के जरिए दिखाया था कि पबजी मोबाइल को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद हाल ही में कंपनी ने Aneesh Aravind को पबजी मोबाइल इंडिया का कंट्री मैनेजर भी नियुक्त किया। इससे यह तो पता चल जाता है कि Krafton PUBG Mobile India को भारत में लाने की पूरी तैयारी कर चुकी है। यहां बस सरकार से एक सफल बातचीत का इंतज़ार है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »