• होम
  • गेमिंग
  • फ़ीचर
  • PUBG Mobile India की 2021 में भारत में वापसी पर असमंजस बरकरार, सरकार से नहीं हुई कोई बातचीत!

PUBG Mobile India की 2021 में भारत में वापसी पर असमंजस बरकरार, सरकार से नहीं हुई कोई बातचीत!

PUBG Mobile (पबजी मोबाइल) के इंडिया में दोबारा लॉन्च को लेकर रहस्यमय बना हुआ है। भले ही ऑनलाइन पबजी मोबाइल को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट ऑनलाइन चल रही है, लेकिन अभी तक ग्राउंड लेवल पर इसको लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

PUBG Mobile India की 2021 में भारत में वापसी पर असमंजस बरकरार, सरकार से नहीं हुई कोई बातचीत!

PUBG Mobile को पिछले साल भारत में सितंबर में 117 चाइनीज ऐप्स के साथ बैन कर दिया गया था

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile को पिछले साल भारत में बैन किया गया था
  • RTI से खुलासा हुआ है कि अभी सरकार और कंपनी के बीच कोई चर्चा नहीं हुई है
  • कंपनी ने हाल में भारत में अपने कंट्री मैनेजर को नियुक्त किया है
विज्ञापन
PUBG Mobile (पबजी मोबाइल) के इंडिया में दोबारा लॉन्च को लेकर रहस्यमय बना हुआ है। भले ही ऑनलाइन पबजी मोबाइल को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट ऑनलाइन चल रही है, लेकिन अभी तक ग्राउंड लेवल पर इसको लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। पबजी मोबाइल को भारत में दोबारा लॉन्च करने को लेकर अभी तक PUBG/ Krafton और मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) के बीच अभी कोई औपचारिक डिस्कशन नहीं हुआ है। 

एक ऑनलाइन प्रकाशन ने आरटीआई दायर की और पबजी मोबाइल के लॉन्च को लेकर स्पष्टता के लिए मीटीवाई (MeitY) से पूछा? इसके बाद जवाब मिला है कि PUBG मोबाइल इंडिया के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक बैठक नहीं हुई है। PUBG Mobile को पिछले साल भारत में सितंबर में 117 चाइनीज ऐप्स के साथ बैन कर दिया गया था। तभी से डेवलपर्स इसे भारत में फिर से लॉन्च करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इसके लिए कई चीजों का सहारा लिया जा रहा है जैसे गेम का नाम चेंज करके  PUBG Mobile India, गेम में ब्लड का कलर चेंज करते हुए कई चीजों का सहारा लिया जा रहा है।   

GemWire ने RTI फाइल करते हुए MeitY से पबजी मोबाइल के भारत में वापसी को लेकर सवाल पूछा था, जिस पर उन्हें जवाब मिला कि PUBG/ Krafton और सरकारी अधिकारियों के बीच इसको लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि एप कंपनी ने भारत में वापसी की घोषणा की थी, लेकिन RTI के जवाबों से पता चला है कि पबजी के भारत में वापसी को लेकर अभी भी अनिशचित्ता बनी हुई है। अभी तक Krafton और उसकी सबसिडरी PUBG कॉरपोरेशन भारत में पबजी की वापसी को लेकर काफी प्रयास कर चुके हैं।      
   
भारत में पबजी बैन के बाद PUBG Corporation ने घोषणा की थी कि वह Tencent Games से पबजी मोूाइल का अधिग्रहण करेगी। इसके बाद PUBG Corporation ने इंडियन ऑफिस के लिए हायरिंग भी शुरू कर दी थी। नवंबर में डेवलपर्स ने एक टीजर के जरिए दिखाया था कि पबजी मोबाइल को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। IGN ने हाल में जानकारी दी थी कि कंपनी ने Aneesh Aravind को पबजी मोबाइल इंडिया कंट्री मैनेजर नियुक्त किया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PUBG, PUBG Ban, pubg ban in india, PUBG 2021, PUBG back, PUBG Mobile
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »