PUBG Mobile एक बार फिर पिछड़ा, इस गेम ने जनवरी में की सबसे ज्यादा कमाई

Tencent के लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम PUBG Mobile पर प्लेयर्स ने 259 मिलियन डॉलर (लगभग 188 करोड़ रुपये) खर्च किए।

PUBG Mobile एक बार फिर पिछड़ा, इस गेम ने जनवरी में की सबसे ज्यादा कमाई

PUBG Mobile ने जनवरी 2021 में लगभग 188 करोड़ रुपये की कमाई की है

ख़ास बातें
  • Honor of Kings ने लगभग 194 करोड़ रुपये की कमाई की है
  • PUBG Mobile लगभग 188 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर रहा
  • चौथे नंबर पर पिछले कुछ महीनों से बेहद पसंद किया जा रहा Genshin Impact है
विज्ञापन
PUBG Mobile नहीं, बल्कि जनवरी 2021 में 'Top Grossing Mobile Games' की लिस्ट में सबसे ऊपर Honor of Kings मोबाइल गेम रहा है। हालांकि ऐसा नहीं है कि पबजी मोबाइल की कमाई में कोई भारी गिरावट आई है। Honor of Kings के बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर पबजी ने ही जगह बनाई है। बता दें कि टॉप ग्रॉसिंग मोबाइल गेम्स की लिस्ट के टॉप में अपनी जगह बनाने वाले ये दोनों गेम्स Tencent Games द्वारा विकसित किए गए हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर Sony का Fate/Grand Order और चौथे नंबर पर miHoYo का बेहद लोकप्रिय मोबाइल गेम Genshin Impact रहा है।

एनालिसिस एजेंसी Sensor Tower के अनुसार, जनवरी 2021 में Honor of Kings सबसे ज्यादा कमाई करने वाला मोबाइल गेम रहा है। PUBG Mobile को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। ये डेटा 1 जनवरी से लेकर 21 जनवरी 2021 के बीच इकट्ठा किया गया है। Tencent Games द्वारा विकसित और पब्लिश गेम Honor of Kings पर इस दौरान प्लेयर्स ने 267.3 मिलियन डॉलर (लगभग 194 करोड़ रुपये) खर्च किए, जो रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2020 की तुलना में 22 प्रतिशत ग्रोथ है। हैरानी होती है कि इस कमाई का 97 प्रतिशत हिस्सा चीन का है।

वहीं, Tencent के दूसरे लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम PUBG Mobile पर प्लेयर्स ने 259 मिलियन डॉलर (लगभग 188 करोड़ रुपये) खर्च किए। साल-दर-साल में यह 26 प्रतिशत बढ़ोतरी है। इस कमाई का 60 प्रतिशत हिस्सा चीन का है और बाकि अन्य देशों का है। बता दें कि भारत में गेम का बेहद विशाल यूज़रबेस है और यह गेम फिलहाल देश में प्रतिबंध झेल रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि यदि गेम भारत में बैन नहीं होता तो यह लिस्ट का टॉप गेम बन सकता था।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर Sony का Fate/Grand Order गेम रहा है और चौथे नंबर पर miHoYo का Genshin Impact है। इसके अलावा पांचवे नंबर पर Roblox Corporation का Roblox गेम रहा है। ये सभी गेम पिछले कई महीनों से टॉप ग्रॉसिंग गेम्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाते आ रहे हैं

Genshin Impact ज्यादा नया गेम नहीं है, पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए इस गेम के ऊपर जनवरी 2021 में प्लेयर्स ने 153.4 मिलियन डॉलर (लगभग 111 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »