PUBG Lite को आज से खेलना होगा संभव, लेकिन...

PUBG Mobile के लाइट वर्जन यानी PUBG Lite को आज से खेलना संभव हो पाएगा, जानें पबजी लाइट के बारे में।

PUBG Lite को आज से खेलना होगा संभव, लेकिन...

PUBG Mobile Lite को आज से खेलना होगा संभव, लेकिन...

ख़ास बातें
  • PUBG Lite की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं गेम
  • भारत समेत अन्य दक्षिण एशियाई देश कर सकेंगे PUBG Lite को प्री-डाउनलोड
  • भारत में PUBG Lite प्लेयर को सुनिश्चित 8 इन-गेम रिवॉर्ड मिलेंगे
विज्ञापन
PUBG Mobile के लाइट वर्जन यानी PUBG Lite की बीटा टेस्टिंग के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन आज बंद हो जाएगा। जिन भी यूज़र ने इसके लिए प्री-रजिस्टर किया है उनका इंतज़ार खत्म होने वाला है क्योंकि PUBG Lite बीटा सर्वर को आज लाइव कर दिया जाएगा। भारत में PUBG Lite के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की संख्या 200,000 को पार कर चुकी है, इसका मतलब बीटा टेस्टिंग सर्किल में भाग लेने वाले सभी यूज़र को कंपनी के वादे के अनुसार 6 अतिरिक्त रिवॉर्ड दिए जाएंगे।

PUBG Lite इंडिया के लिए बने आधिकारिक Facebook पेज ने कुछ दिनों पहले खुलासा किया था कि गेम में हिस्सा लेने वाले सभी यूज़र के लिए 4 जुलाई को PUBG Lite के बीटा सर्वर लाइव कर दिया जाएगा। आज वो दिन आ गया है जब अंतत: बीटा सर्वर को लाइव कर दिया जाएगा और गेम को खेला जा सकेगा। बता दें कि बीटा सर्वर लाइव नहीं हुआ है लेकिन गेम को डाउनलोड किया जा सकता है।
 

ऐसे डाउनलोड करें PUBG Lite

PUBG Lite की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, भारत में उन इच्छुक खिलाड़ियों के लिए गेम का डाउनलोड लिंक लाइव है जिन्होंने बीटा टेस्किंग के लिए रजिस्टर किया है। इसके अलावा गेम अफगानिस्तान, भूटान, मालदीव्स, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका, मेना और लेटिन अमेरिकन देशों में भी डाउनलोड के लिए लाइव है।
 
b87q1bls

PUBG Lite को आज से खेलना होगा संभव
Photo Credit: PUBG Lite

अगर आपने पहले ही बीटा टेस्टिंग के लिए रजिस्टर किया हुआ है तो आप इस पेज़ से गेम को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आपके कंप्यूटर के लिए एनवीडिया, इंटेल और ATI Radeon ड्राइवर भी इसी पेज़ से डाउनलोड किए जा सकते हैं। भारत में PUBG Lite के लिए 2,00,000 से अधिक यूज़र ने रजिस्टर किया है, इसका मतलब सभी रजिस्टर प्लेयर को कुल छह रिवॉर्ड (इन-गेम आइटम) दिए जाएंगे।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल PUBG Lite का सर्वर भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक यानी चार घंटों के लिए मेनटेनेंस के लिए डाउन है। बता दें कि इस मेनटेनेंस के दौरान कई बग को फिक्स करने के साथ कंटेंट को अपडेट किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PUBG Lite, PUBG Lite Beta, PUBG Lite India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »