PUBG Lite का बीटा वर्जन लॉन्च हुआ भारत में, ऐसे करें डाउनलोड

PUBG Mobile के लाइट वर्जन यानी PUBG Lite के बीटा वर्जन को भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। पबजी लाइट के बीटा वर्जन को डाउनलोड करने का तरीका जानिए।

PUBG Lite का बीटा वर्जन लॉन्च हुआ भारत में, ऐसे करें डाउनलोड

PUBG Lite का बीटा वर्जन लॉन्च हुआ भारत में, ऐसे करें डाउनलोड

ख़ास बातें
  • PUBG Lite बीटा में जुड़ा हिंदी भाषा का सपोर्ट
  • PUBG Lite की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं गेम
  • भारत में PUBG Lite प्लेयर को सुनिश्चित इन-गेम रिवॉर्ड मिलेंगे
विज्ञापन
PUBG Mobile के लाइट वर्जन यानी PUBG Lite के बीटा वर्जन को भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। जो भी यूज़र लो-एंड कंप्यूटर पर पबजी लाइट को खेलने का लुत्फ उठाना चाहते हैं उनके लिए गेम डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन पिछले महीने लाइव हुआ था और अब भारत में PUBG Lite बीटा सर्वर को लाइव कर दिया गया है। PUBG Lite गेम को नया अपडेट भी मिला है जिसके बाद फ्लेयर गन बिहेवियर में बदलाव मिलेगा, नए वाहनों को जोड़ा गया है और अन्य कुछ बदलाव भी नए अपडेट का हिस्सा हैं। अगर आप भी भारत में रहते हैं और PUBG Lite खेलने को उत्सुक हैं तो आइए आपको डाउनलोड प्रोसेस, सिस्टम क्षमता आदि के बारे में जानकारी देते हैं।
 

PUBG Lite बीटा: ऐसे करें डाउनलोड

पबजी लाइट को PUBG Lite की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड बटन पर क्लिक कर डाउनलोड किया जा सकता है। ऐसा करने पर 64.1 एमबी की .exe फाइल डाउनलोड होगी, यह आपके कंप्यूटर में PUBG लॉन्चर को इंस्टॉल करेगी। इसके बाद आपको अतिरिक्त गेम फाइल को डाउनलोड करना होगा जिसका फाइल साइज़ 2 जीबी से ऊपर का है।

इसके अलावा आपके कंप्यूटर के लिए एनवीडिया, इंटेल और ATI Radeon ड्राइवर भी इसी पेज़ से डाउनलोड किए जा सकते हैं। खिलाड़ियों को एक PUBG अकाउंट क्रिएट करना होगा लेकिन अगर आपने पहले से गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो आप प्री-रजिस्ट्रेशन के समय बनाए गए उसी अकाउंट का इस्तेमाल लॉग-इन करने के लिए कर सकेंगे। एक बार गेम और संबंधित फाइल इंस्टॉल हो गई तो इसके बाद आप गेम को खेल पाएंगे।
 
a2dfckbk

PUBG Lite में जुड़ा नया Tukshai वाहन

गौर करने वाली बात यह है कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए गेम में हिंदी भाषा का सपोर्ट भी जोड़ा गया है और यह अधिकांश यूआई एलीमेंट को हिंदी स्क्रिप्ट में बदल देता है। प्री-रजिस्टर करने वाले प्लेयर कोब्लैक स्कार्फ, पंक ग्लासेज़ और कॉम्बैट पैंट्स बोनस के रूप में मिलेंगी। इन-गेम्स रिडीमेंबल कोड 11 जुलाई को ईमेल के माध्यम से आने वाले हैं।
 

PUBG Lite: सिस्टम रिक्वॉयरमेंट (न्यूनतम और रिकमेंडेड)

पबजी लाइट स्टेंडर्ड PUBG गेम का फ्री-टू-प्ले वर्जन है, लेकिन फिर भी इन-ऐप खरीदने का विकल्प है। गेम को लो-एंड कंप्यूटर के लिए बनाया गया है, आइए आपको सिस्टम रिक्वॉयरमेंट के बारे में जानकारी देते हैं यदि आप गेम खेलने को उत्सुक हैं तो।
 

न्यूनतम सिस्टम स्पेसिफिकेशन

1) विंडोज़ 7, 8 या 10 64 बिट
2) इंटेल कोर आई3 2.4 गीगाहर्ट्ज़
3) 4 जीबी रैम
4) इंटेल एचडी ग्राफिक्स 4000
5) 4 जीबी डिस्क स्पेस
 

रिकमेंडेड सिस्टम स्पेसिफिकेशन

1) विंडोज़ 7, 8 या 10 64 बिट
2) इंटेल कोर आई5 2.8 गीगाहर्ट्ज़  
3) 8 जीबी रैम
4)  एएमडी Radeon एचडी7870 या एनवीडिया GeForce GTX 660
5) 4 जीबी डिस्क स्पेस
 

PUBG Lite बीटा अपडेट में बदलाव

पबजी लाइट के सर्वर गुरुवार को मेनटेनेंस के लिए डाउन थे। जैसा कि उम्मीद थी नए PUBG Lite अपडेट के साथ नए एलीमेंट और बदलाव के साथ आया है। पैच नोट के अनुसार, फ्लेयर गन अब सभी मैप्स में उपलब्ध है और शेष एयरड्रॉप्स केवल उन खिलाड़ियों को दिखाई देंगे जिनके पास फ्लेयर गन है। नए वाहन जिसका नाम Tukshai है को भी Sanhok में जोड़ा गया है। इसका अलावा हाई-टायर आइटम को बीपी शॉट से खरीदा जा सकता है। आप चाहें तो पूरे चेंजलॉग को इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PUBG Lite, PUBG Lite Beta, PUBG Lite Beta India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »