Netflix का गेमर्स के लिए तोहफा! फोन को बनाओ कंट्रोलर और TV पर खेलो वीडियो गेम्स

Netflix ने अपने Smart TV ऐप में गेमिंग फीचर जोड़ा है। अब यूजर्स अपने फोन को कंट्रोलर बनाकर Pictionary, Lego Party, Tetris Time Warp जैसे गेम्स टीवी पर खेल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2025 16:03 IST
ख़ास बातें
  • Netflix ने Smart TVs पर गेम खेलने की सुविधा शुरू की
  • फोन बनेगा कंट्रोलर, ऐप में मिलेगा नया Games Tab
  • Pictionary, Lego Party और Tetris जैसे टाइटल्स अब टीवी पर

Netflix ने बताया कि Boggle Party में एक साथ आठ खिलाड़ी खेल सकते हैं

Photo Credit: Netflix

Netflix ने आखिरकार वो कदम उठा लिया है जिसका यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था, अब आप Netflix पर सिर्फ फिल्में या सीरीज ही नहीं, बल्कि गेम्स भी खेल पाएंगे वो भी अपने Smart TV पर। कंपनी ने इस फीचर को एक बड़े अपडेट के साथ रोलआउट किया है, जिससे सब्सक्राइबर्स अब अपने फोन को गेम कंट्रोलर बनाकर टीवी पर गेम खेल सकते हैं। यानी अब Netflix सिर्फ एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक कंप्लीट एंटरटेनमेंट हब बनता जा रहा है।

Netflix के मुताबिक, Smart TV यूजर्स को Netflix ऐप के अंदर अब एक Games Tab मिलेगा, जहां से वे गेम्स चुनकर खेल सकते हैं। शुरुआती लाइनअप में Lego Party!, Pictionary: Game Night, Boggle Party, Tetris Time Warp, और Party Crashers: Fool Your Friends जैसे पॉपुलर टाइटल्स शामिल किए गए हैं। ये सभी गेम्स मल्टीप्लेयर सपोर्ट के साथ आते हैं, जिससे इन्हें फैमिली या दोस्तों के साथ मिलकर खेलना संभव होगा।

Netflix ने बताया कि Boggle Party में एक साथ आठ खिलाड़ी खेल सकते हैं, जिसमें आपको लेटर ग्रिड से शब्द ढूंढने होते हैं। वहीं Lego Party! में छोटे-छोटे मिनी गेम्स और गोल्ड कलेक्ट करने वाली चुनौतियां दी गई हैं। Pictionary: Game Night क्लासिक ड्रॉइंग गेम जैसा है, जो अब डिजिटल फॉर्म में आया है। Tetris Time Warp में प्लेयर टाइम-ट्रैवल करते हुए अलग-अलग एरा में हाई स्कोर हासिल करने की कोशिश करते हैं और Party Crashers में प्लेयर्स को ग्रुप में से फेक प्लेयर को पकड़ना होता है।

Netflix ने चार साल पहले अपने गेमिंग सेगमेंट की शुरुआत की थी, लेकिन तब गेम्स सिर्फ मोबाइल ऐप पर ही सीमित थे। अब Smart TVs पर गेमिंग के लिए कंपनी ने एक अलग Netflix Game Controller App तैयार किया है, जो iOS पर पहले से उपलब्ध है। यूजर्स अपने फोन को टीवी से कनेक्ट करके उसे कंट्रोलर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि यह अपडेट Netflix के लिए सिर्फ एक टेक्निकल अपग्रेड नहीं, बल्कि एक स्ट्रैटेजिक कदम है जिससे प्लेटफॉर्म मूवीज और सीरीज से आगे बढ़कर इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट की दिशा में जा सके।

Advertisement

Netflix का नया Smart TV गेमिंग फीचर क्या है?

Netflix ने अब अपने Smart TV ऐप में गेमिंग का फीचर जोड़ा है। इसके जरिए यूजर्स अपने फोन को कंट्रोलर बनाकर टीवी पर गेम्स खेल सकते हैं।

Netflix पर कौन-कौन से गेम्स उपलब्ध हैं?

शुरुआती लाइनअप में Lego Party!, Pictionary: Game Night, Boggle Party, Tetris Time Warp और Party Crashers: Fool Your Friends जैसे गेम्स शामिल हैं।

क्या Netflix गेम खेलने के लिए अलग सब्सक्रिप्शन चाहिए?

नहीं, Netflix के मौजूदा सब्सक्राइबर्स के लिए यह फीचर पूरी तरह फ्री है। कोई अलग चार्ज या सब्सक्रिप्शन नहीं देना होगा।

Advertisement

Netflix TV पर गेम कैसे खेलें?

Smart TV में Netflix ऐप खोलकर “Games” टैब पर जाएं, गेम सेलेक्ट करें और अपने फोन को Netflix Game Controller App से टीवी से कनेक्ट करें।

Netflix Game Controller App कहां मिलेगा?

यह ऐप फिलहाल iOS पर उपलब्ध है और जल्द ही Android पर भी लॉन्च किया जाएगा। इसके जरिए यूजर फोन को गेम कंट्रोलर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  4. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  5. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  2. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  3. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  4. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  5. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  6. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  8. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  9. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.