Krafton ने पेश किया भारतीय थीम पर बेस्ड गेम Garuda Saga का प्री-रजिस्ट्रेशन

Krafton ने Alchemist Games के साथ मिलकर अपने नए गेम Garuda Saga को पेश किया है।

Krafton ने पेश किया भारतीय थीम पर बेस्ड गेम Garuda Saga का प्री-रजिस्ट्रेशन

Photo Credit: Garuda

Garuda Saga में 19 चैप्टर हैं।

ख़ास बातें
  • Krafton ने Alchemist Games के साथ मिलकर Garuda Saga को पेश किया है।
  • गेमर्स फोन में ऐप स्टोर पर Garuda Saga के लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं।
  • Garuda Saga अपनी भारतीय थीम वाली कहानी के चलते सबसे अलग है।
विज्ञापन
Krafton ने Alchemist Games के साथ मिलकर नया गेम Garuda Saga पेश किया है। यह एक ऐसा मोबाइल गेम है जो भारत की सांस्कृतिक टेपेस्ट्री को उजागर करता है। वर्तमान में गेम गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है, शुरुआती रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल रिवार्ड भी है। आइए Garuda Saga के बारे में विस्तार से जानते हैं।


प्री-रजिस्ट्रेशन कैसे करें


गेमर्स अब अपने फोन में ऐप स्टोर पर जाकर Garuda Saga के लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं। क्राफ्टन ने प्री-रजिस्टर्ड प्लेयर्स को स्पेशल रिवार्ड्ज देने का वादा किया, जिसमें गेम की ऑफिशियल रिलीज पर खास तौर पर भारतीय यूजर्स के लिए तैयार किया गया एक यूनिक स्टार्टर पैक भी शामिल है। Garuda Saga के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1. अपने डिवाइस के आधार पर Google Play Store या Apple App Store खोलें।
2. Garuda Saga सर्च करें और सर्च रिजल्ट से इसे खोलें।
3. प्री-रजिस्टर बटन पर टैप करें।


गेम में भारतीय थीम


Garuda Saga अपनी भारतीय थीम वाली कहानी के चलते सबसे अलग है, जो रॉगुलाइक से लड़ाई के साथ रोमांच पैदा करता है। Garuda को मुख्य स्टोरी लाइन में शामिल किया गया है, जो 19 चैप्टर में राजा अल्लू को नरक से भागने में मदद करता है, जिनमें प्रत्येक में 15 लेवल शामिल हैं। प्लेयर्स सिर्फ धनुष और तीर से लैस होकर हर चुनौतियों का सामना करते हैं और जीतने के लिए अपनी स्किल और पावर का इस्तेमाल करते हैं।


कैसा है गेम


Garuda Saga गेम में स्टोरी गरुड़ के आस-पास घूमती रहती है। यह एक ऐसा हीरो है जो अपने गुरु राजा अल्लू को रॉगुलाइक नाम के नरक से बचाने के लिए खोज पर निकला है। गेम में 19 स्टोरी चैप्टर हैं, जिसमें प्रत्येक में 15 मल्टी-वेव लेवल हैं। धनुष और तीर के साथ गरुड़ कई दुश्मनों का सामना करता है, गेम को एक फैंटेसी आरपीजी टाइटल के तौर पर कैटेगरी में रखा गया है। Garuda Saga अल्केमिस्ट गेम्स की पिछली रिलीज Angel Saga से मिलता जुलता है। हालांकि, रॉगुलाइक के चलते साफ होता है कि गरुड़ सागा एक नई कहानी, पात्रों और अन्य चीजों को लाता है। यह गेम खासतौर पर भारतीय दर्शकों के लिए तैयार किया गया है।

Krafton इनक्यूबेटर प्रोग्राम के हेड और Garuda Saga के लीड अनुज साहनी ने भारतीय यूजर्स के लिए एक यूनिक मोबाइल गेम पेश करते हुए बताया कि यह गेम भारतीय कथा के साथ रोमांच भरा गेमप्ले प्रदान करता है। अल्केमिस्ट गेम्स के सीईओ किपुम जून ने इसी तर्ज पर कहा कि Garuda Saga भारतीय गेमिंग कम्युनिटी के लिए एक बेहतरीन कहानी, डेप्थ और विजुअल से लैस चुनौतियों के साथ दमदार गेमिंग अनुभव प्रदान करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »