• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • गेमर्स के लिए खुशखबरी! BGMI बनाने वाली कंपनी Krafton ला रही Rs 1 करोड़ के ईनाम वाला ई स्पोर्ट्स टूर्नामेंट

गेमर्स के लिए खुशखबरी! BGMI बनाने वाली कंपनी Krafton ला रही Rs 1 करोड़ के ईनाम वाला ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट

क्राफ्टन इंडिया के सीईओ सीन ह्युनिल सोहन ने कहा कि भारत कोरिया के बीच होने वाला ये टूर्नामेंट कंपनी के ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लक्ष्य में मील का एक पत्थर साबित होगा। 

गेमर्स के लिए खुशखबरी! BGMI बनाने वाली कंपनी Krafton ला रही Rs 1 करोड़ के ईनाम वाला ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट

Krafton भारत में India-Korea Invitational ई-स्पोर्ट्स मुकाबला करवाने जा रही है।

ख़ास बातें
  • Krafton गेमिंग लवर्स के लिए एक धमाकेदार इवेंट लेकर आ रही है।
  • चैंपियनशिप 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलेगी।
  • यह भारत की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में होने जा रही है।
विज्ञापन
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) जैसा पॉपुलर गेम बनाने वाली कंपनी Krafton गेमिंग लवर्स के लिए एक धमाकेदार इवेंट लेकर आ रही है। कंपनी ने भारत में ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित करने की घोषणा की है। यह एक ग्लोबल चैंपियनशिप होगी जिसका नाम इंडिया-कोरिया इनविटेशनल (India-Korea Invitational) रखा गया है। चैंपियनशिप 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलेगी। यह भारत की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में होने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने 8 टॉप ई-स्पोर्ट्स टीमें बनाई हैं जो कोरिया की टीमों से भिड़ेंगी। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Krafton भारत में India-Korea Invitational ई-स्पोर्ट्स मुकाबला करवाने जा रही है। इसमें BGMI, Road To Valor: Empires जैसे कई मुख्य गेम शामिल होंगे। विजेताओं को 1 करोड़ का ईनाम देने की घोषणा की गई है। मुकाबला सभी के लिए होगा और इसके लिए रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होने की बात कही जा रही है। टूर्नामेंट कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण काफी रोचक होने वाला है। जिसमें गेमर्स के स्किल्स देखने को मिलेंगे। खास बात ये भी है कि इवेंट को महत्वपूर्ण बनाने के लिए इसमें दोनों देशों के सरकारी अधिकारी भी शामिल होंगे। यह अपनी तरह का अनोखा इवेंट होगा। भारत ई-स्पोर्ट्स कम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। ताकि गेमर्स के स्किल भी पहचाने जा सकें। 
क्राफ्टन इंडिया के सीईओ सीन ह्युनिल सोहन ने कहा कि भारत कोरिया के बीच होने वाला ये टूर्नामेंट कंपनी के ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लक्ष्य में मील का एक पत्थर साबित होगा। 
भारत की ओर से जो 8 टीमें बनाई गई हैं, उनके नाम हैं- 
1.        GLADIATORS ESPORTS

2.       BIG BROTHER ESPORTS

3.       TEAM X SPARK

4.       BLIND ESPORTS

5.       GODS REIGN

6.       MEDAL ESPORTS

7.       REVENANT ESPORTS

8.       TWM GAMING

वहीं, कोरिया की ओर से जो टीमें भिड़ने के लिए आ रही हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं- 
1.       ROX

2.       NS RedForce

3.       Dplus KIA

4.       Eagle Owls

5.       MARU GAMING

6.       DUKSAN ESPORTS

7.       emTek StormX

8.       ZZ
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Krafton, Krafton india korea invitational event
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  6. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  7. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  8. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  9. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »