• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • ऑनलाइन गेम Free Fire बैन के बाद पब्लिशर Garena ने जाहिर की चिंता, भारत से पूछी वजह

ऑनलाइन गेम Free Fire बैन के बाद पब्लिशर Garena ने जाहिर की चिंता, भारत से पूछी वजह

Free Fire को भारत में बहुत पॉपुलरिटी मिली। हाल ही में घोषणा की गई थी कि यूरोप की ई-स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन Team Vitality ने एक नई फ्री फायर ई-स्पोर्ट्स टीम भारत में बना ली है।

ऑनलाइन गेम Free Fire बैन के बाद पब्लिशर Garena ने जाहिर की चिंता, भारत से पूछी वजह
ख़ास बातें
  • Free Fire भारत के सबसे पॉपुलर गेम्स में शामिल है।
  • पिछले दिनों 53 अन्य चाइनीज ऐप्स के गेम को किया गया था बैन।
  • भारत की ओर से बैन को लेकर सिंगापुर को नहीं दिया गया है अभी तक कोई जवाब।
विज्ञापन
ऑनलाइन बैटल रॉयल गेम Free Fire को पिछले दिनों भारत में बैन कर दिया गया। बैन की जाने वाली ऐप्स में 50 से अधिक अन्य चाइनीज ऐप्स भी थीं। Free Fire बैटल रॉयल गेम को इन सभी ऐप्स के साथ भारत सरकार ने बैन कर दिया है। अब गेम के डेवलेपर ने बैन को लेकर चिंता जाहिर की है। फ्री फायर को 111dots Studio ने डेवलेप किया है और Garena गेम का पब्लिशर है जो Sea Ltd. के लिए काम करता है। Sea Ltd. सिंगापुर की कंपनी है। फ्री फायर ऐप में Tencent की भी बड़ी हिस्सेदारी है। 

Free Fire गेम को भारत सरकार ने पिछले दिनों 53 अन्य चाइनीज ऐप्स के साथ बैन कर दिया था। यानि कि कुल 54 ऐप्स को बैन किया गया था। बैन की गई इन ऐप्स में वे ऐप्स भी शामिल थीं जो कि पहले बैन की गई ऐप्स के क्लोन के रूप में मौजूद थीं। पिछले दिनों गेम बैन होने के बाद अब इसे लेकर सिंगापुर की तरफ से चिंता जाहिर की गई है। बैन के चलते गेम के इन्वेस्टर्स को नुकसान हो रहा है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, Sea Ltd. को गेम बैन होने से एक दिन में 16 बिलियन डॉलर (लगभग 120 करोड़ रुपये) का नुकसान हो रहा है। रिपोर्ट में Sea Ltd. की ओर से ये भी कहा गया है कंपनी इंडियन यूजर्स का डेटा चीन में न तो स्टोर करती है और न ही ट्रांसफर करती है। 

कथित तौर पर सिंगापुर ने भारतीय अधिकारियों से गेम को बैन करने का कारण पूछते हुए कहा है कि चीन की ऐप्स को टारगेट करते समय सिंगापुर की ऐप को बैन करने की क्या वजह है? अपने सवाल में सिंगापुर ने भारतीय अधिकारियों से पूछा है “क्या बिना किसी कारण के ऐप को बैन किया गया है?” वहीं, सिंगापुर के इस सवाल पर भारत की ओर से Garena Free Fire बैन के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

बैन करने के बाद Free Fire को गूगल प्ले स्टोर और आईओएस स्टोर से भी हटा दिए जाने का आदेश जारी कर दिया गया था। बैन होने के बाद Garena ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा, "हमें पता है कि फ्री फायर भारत में गूगल प्ले और आईओएस ऐप स्टोर पर फिलहाल उपलब्ध नहीं है और बहुत से यूजर से इसे देश में नहीं खेल पा रहे हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं और असुविधा के लिए यूजर्स से माफी चाहते हैं।"

Free Fire को भारत में बहुत पॉपुलरिटी मिली। हाल ही में घोषणा की गई थी कि यूरोप की ई-स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन Team Vitality ने एक नई फ्री फायर ई-स्पोर्ट्स टीम भारत में बना ली है। हालांकि, गेम का एडवांस वर्जन Free Fire MAX भारत में ऑपरेशनल है और फ्री फायर के फैन अब इसके मैक्स वर्जन की ओर रुख कर रहे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »