Dream11 पर इस राज्य में लगा बैन, ये है वजह ...

भारत की सबसे पॉपुलर गेमिंग ऐप में से एक Dream11 ने दक्षिणी भारत के राज्य कर्नाटक में ऑपरेशन बंद कर दिया है।

Dream11 पर इस राज्य में लगा बैन, ये है वजह ...

Dream11 कई अलग अलग खेलों के लिए एक फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म मुहैया करवाता है।

ख़ास बातें
  • कर्नाटक राज्य में पिछले हफ्ते एक कानून लागू किया गया है।
  • यह सट्टेबाजी और दांव लगाने वाले ऑनलाइन गेम पर बैन लगाता है।
  • Dream11 पिछले साल भारत का पहला गेमिंग स्टार्टअप बन गया।
विज्ञापन
भारत की सबसे पॉपुलर गेमिंग ऐप में से एक Dream11 ने दक्षिणी भारत के राज्य कर्नाटक में ऑपरेशन बंद कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके संस्थापकों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई थी। इसमें दावा किया गया था कि यह एक नए स्टेट गैम्बलिंग लॉ का उल्लंघन है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शनिवार को भारत की टेक कैपिटल बेंगलुरु, कर्नाटक में एक 42 वर्षीय कैब ड्राइवर की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। इस व्यक्ति ने जानकारी दी थी कि राज्य में सट्टेबाजी से जुड़े ऑनलाइन गेम पर बैन के बाद भी Dream11 को चालू पाया गया। 

Dream11 ने रविवार को एक बयान में कहा, "अपने यूजर्स की चिंताओं को दूर करने के लिए हमने कर्नाटक में ऑपरेशन को सस्पेंड करने का फैसला किया है। यह फैसला हमारे अधिकारों और कानून के तहत आता है।" Dream11 कई अलग अलग खेलों के लिए एक फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म मुहैया करवाता है। यह पिछले साल भारत का पहला गेमिंग स्टार्टअप बन गया, जिसकी कीमत 1 बिलियन डॉलर (लगभग 7,535 करोड़ रुपये) से अधिक है। फैंटेसी गेमिंग और गैम्बलिंग दोनों एक जैसे होने के कारण इसे पिछले कुछ समय से कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

कर्नाटक राज्य में पिछले हफ्ते एक कानून लागू किया गया है। यह सट्टेबाजी और दांव लगाने वाले ऑनलाइन गेम पर बैन लगाता है। साथ ही यह इस तरह के किसी भी कार्य पर बैन लगाता है जो पैसे को जोखिम में डाले, अथवा किसी गेम या स्किल, जिसका रिजल्ट पता ही न हो, को भी बैन करता है। 

Dream11 के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि कंपनी जांच कर रही है कि हम कानूनन तौर पर इसके लिए क्या उपाय कर सकते हैं। कंपनी ने कहा, "हम एक जिम्मेदार, कानून का पालन करने वाली कंपनी हैं और हम किसी भी अथॉरिटी को अपना पूरा सहयोग देंगे।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dream11, Dream11 Karnatka Ban, Dream11 Ban Karnatka
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  2. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  4. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  5. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  6. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  7. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  9. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  10. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »