चीन सरकार का एलान: हफ्ते में केवल 3 घंटे गेम खेल पाएंगे बच्चे!

चीन की सबसे बड़ी गेम कंपनी टेंसेंट होल्डिंग लिमिटेड (Tencent Holdings Ltd) ने इस नियम का पालन करना शुरू भी कर दिया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अगस्त 2021 16:42 IST
ख़ास बातें
  • ऑनलाइन गेमिंग को लेकर चीनी सरकार सख्त
  • बच्चों को एक हफ्ते में केवल तीन घंटे ऑनलाइन गेम खेलने की इजाजत
  • शुक्रवार, शनिवार व रविवार को केवल 1 घंटे सर्विस दे सकते हैं गेम प्रोवाइडर

चीन में ऑनलाइन गेमिंग के बढ़ते चस्के को लेकर सरकार काफी गंभीर नज़र आ रही है

चीन ने बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग की लत से बचाने के लिए नया नियम लागू किया है। सरकार ने बच्चों के लिए खेलने के समय को सीमित करते हुए हफ्ते में तीन घंटे कर दिया है। इसका मतलब यह है कि चीन में अब बच्चे एक हफ्ते में तीन घंटे से ज्यादा ऑनलाइन गेम नहीं खेल सकते हैं। रिपोर्ट बताती है कि चीनी रेगुलेटर्स ने देश की गेम इंडस्ट्री के लिए इस नियम को लागू कर दिया है। सरकार ने नए नियमों को बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए पेश किया है। ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज़ न केवल चीन में, बल्कि दुनिया भर में तेज़ी से बढ़ रहा है। जहां एक ओर पहले यह केवल कम्यूटर और कॉन्सोल तक सीमित था, लेकिन अब मोबाइल पर भी ऑनलाइन गेमिंग हो रही है।

समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, ऑनलाइन गेम प्रोवाइडर बच्चों को शुक्रवार, शनिवार और रविवार को केवल एक घंटे के लिए सर्विस दे सकते हैं। इसके अलावा, यह नियम छुट्टियों पर भी लागू होगा, जिसमें सेवाएं केवल एक घंटे के लिए दी जाएगी। चीन की सबसे बड़ी गेम कंपनी टेंसेंट होल्डिंग लिमिटेड (Tencent Holdings Ltd) ने इस नियम का पालन करना शुरू भी कर दिया है।

हालांकि, कंपनियों को इसका साइडइफेक्ट भी झेलना पड़ रहा है। टेंसेंट ने बताया है कि समय को सीमित करने की वजह से कंपनी के शेयर गिरे हैं। पिछले कुछ समय से चीन में ऑनलाइन गेमिंग के बढ़ते चस्के को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। देश में ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) को ‘इलेक्ट्रॉनिक ड्रग' कहा जा रहा है।

समाचार एजेंसी Xinhua ने NPPA के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा, (अनुवादित) "किशोर हमारी मातृभूमि का भविष्य हैं। नाबालिगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा लोगों के महत्वपूर्ण हितों से संबंधित है और राष्ट्रीय कायाकल्प के युग में युवा पीढ़ी को तराशने से संबंधित है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Online Gaming
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
  2. AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
  3. Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G vs Motorola Edge 60 Fusion 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. OnePlus 15T में मिलेंगे RAM और स्टोरेज के 5 वेरिएंट्स, जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज और कीमत Rs 20 हजार से कम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
  2. अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
  3. AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
  4. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  5. Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
  6. OnePlus 15T में मिलेंगे RAM और स्टोरेज के 5 वेरिएंट्स, जल्द होगा लॉन्च
  7. इजरायल-गाजा युद्ध: 76 लाख पेट्रोल कारों के बराबर निकला कार्बन! रिपोर्ट में खुलासा
  8. अपने खोए हुए सामान को कैसे करें ट्रैक, Google में Find Hub का फीचर ऐसे करेगा मदद
  9. अंतरिक्ष में 9 जून को होने जा रही बड़ी घटना, कर लें तैयारी!
  10. Vivo X300 Ultra, Vivo X300s में मिलेगा नई 'ब्लूप्रिंट नेटिव' कलर सिस्टम 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.