• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • अगर आपके बच्चे खेलते हैं ऑनलाइन गेम तो आपको इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

अगर आपके बच्चे खेलते हैं ऑनलाइन गेम तो आपको इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप बच्चों के भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

अगर आपके बच्चे खेलते हैं ऑनलाइन गेम तो आपको इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

Photo Credit: Pixels/Tima Miroshnichenko

ऑनलाइन गेमिंग मनोरंजन का अहम तरीका बन गया है।

ख़ास बातें
  • ऑनलाइन गेमिंग मनोरंजन का अहम तरीका बन गया है।
  • ऑनलाइन गेमिंग के दौरान बच्चों पर नजर रखनी चाहिए।
  • ऑनलाइन गेमिंग में अनुचित कॉन्टेंट और साइबरबुलिंग आदि का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन
डिजिटल युग के इस दौर में बच्चों और युवाओं के लिए ऑनलाइन गेमिंग मनोरंजन का अहम तरीका बन गया है। बच्चे घटों तक ऑनलाइन गेमिंग में समय बिताते हुए टीम वर्क के साथ-साथ सोशल कनेक्शन बनाते हैं। हालांकि, इस दौरान अनुचित कॉन्टेंट और साइबरबुलिंग आदि का खतरा भी रहता है। ऑनलाइन गेमिंग के दौरान बच्चे अजनबियों के साथ भी जुड़ सकते हैं, ऐसे में ऑनलाइन गेमिंग खतरों से भरा हो सकता है।

आज के समय में बच्चों के लिए एक सुरक्षित माहौल तैयार करना भी अभिभावक और माता-पिता के लिए जरूरी हो गया है। ऐसे में आप बेहतर स्ट्रेटजी और गाइडलाइंस को लागू करके बच्चों को खतरों से बचा सकते हैं और उनके गेमिंग अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप बच्चों के भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

समय सीमा
सबसे पहले आपको एक समय सीमा निर्धारित करनी है। बच्चों को एक समय के अंदर ही गेम खेलने की अनुमति देनी चाहिए। जरूरत से ज्यादा गेम खेलने से शारिरिक और मानसिक तौर पर नुकसान होता है। ज्यादा समय तक गेम खेलने से लत लगने का खतरा भी पैदा होता है।

कैसे गेम खेलें
अगर आपके बच्चे गेम खेलते हैं तो आपको यह तय करना है कि वह किस प्रकार का गेम खेल रहे हैं। बच्चों के लिए गेमिंग कॉन्टेंट तय करना या सलाह देना भी अभिभावकों के लिए बहुत जरूरती है। आपको अपनी फैमिली वैल्यूज और बच्चों की उम्र के हिसाब से गेम खेलने की सलाह देनी चाहिए।

गेमिंग के दौरान उचित व्यवहार
बच्चे ऑनलाइन गेमिंग के दौरान अन्य लोगों के साथ जुड़ते हैं और टीम आदि बनाकर खेलते हैं। ऐसे में वह गेमिंग के दौरान किस प्रकार की बातचीत कर रहे हैं यह भी बहुत जरूरी है। आपको अपने बच्चों को ऑनलाइन बातचीत के दौरान अच्छा व्यवहार अपनाने की सलाह देनी चाहिए।

बच्चों पर रखें नजर
आपको अपने बच्चों के गेमप्ले पर नजर रखनी चाहिए। आपको यह देखना है कि वह गेमिंग के दौरान दूसरों के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं। क्या वे हमेशा दुखी रहते हैं या परेशान तो नहीं रहते हैं। आपको कई बार उनसे बात करनी चाहिए कि वह क्या सीख रहे हैं या क्या महसूस करते हैं। आप अपने बच्चों से उनके गेमिंग अनुभव के बारे में भी जान सकते हैं।

ऑनलाइन खतरों से जागरुकता
ऑनलाइन गेमिंग के दौरान काफी खतरा भी रहता है। ऐसे में आपको अपने बच्चों को उनके बारे में बताना चाहिए। ऑनलाइन गेमिंग के दौरान निजी जानकारी की चोरी, डेटा की चोरी, ऑनलाइन पैसों की चोरी आदि जैसे साइबर फ्रॉड का खतरा रहता है। अगर आप अपने बच्चों को पहले से ही सचेत रखेंगे तो उनके साथ ऐसी घटना होनी की संभावना कम
रहेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Gaming, Online Gaming, Cyber Crime
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »