Call of Duty: Mobile का नया सीज़न शुरू, नए मैप के साथ जुड़े ये आइटम

Call of Duty Mobile: Disavowed Season 4 अपडेट में ब्रेंबल कैमो ASM10 राइफल और कॉम्बेट नाइफ और सेंट पैट्रिक्स डे थीम शामिल हैं। इसके साथ ही प्लेयर्स इस सीज़न में एक नया मुफ्त बैटल पास भी पा सकते हैं, जिसमें नए आइटम दिए गए हैं।

Call of Duty: Mobile का नया सीज़न शुरू, नए मैप के साथ जुड़े ये आइटम

Call of Duty Mobile Season 4 में नया हाइव ऑपरेटर स्किल भी जोड़ा गया है

ख़ास बातें
  • Call of Duty: Mobile सीज़न 4 Disavowed नाम से शुरू किया गया है
  • गेम में नए मैप के साथ दो नए करैक्टर भी जोड़े गए हैं
  • कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल सीज़न 4 में नया हाइव ऑपरेटर स्किल भी शामिल किया है
विज्ञापन
Call of Duty Mobile सीज़न 4 आज से शुरू हो गया है। इस सीज़न का नाम Disavowed रखा गया है। नए सीज़न में कई नए फीचर्स, नया मैप और एक नया बैटल पास जोड़ा गया है। यह नया मैप मल्टिप्लेयर गेम के लिए उपलब्ध है। इसका नाम केज है। इसके अलावा नए कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल सीज़न में नया हाइव ऑपरेटर स्किल भी जोड़ा गया है। इसके साथ ही प्लेयर्स इस सीज़न में एक नया मुफ्त बैटल पास भी पा सकते हैं, जिसमें नए आइटम दिए गए हैं। इन आइटम को प्लेयर्स अनलॉक कर इस्तमाल कर सकते हैं। इनमें ब्रेंबल कैमो ASM10 राइफल और कॉम्बेट नाइफ और सेंट पैट्रिक्स डे थीम आदि शामिल हैं। इसके अलावा गेम में एक प्रीमियम पास भी है, जो कई अन्य बेहतरीन स्किन और थीम के साथ आता है।

नया मल्टिप्लेयर मैप केज के नाम से पेश किया गया है। मैप छोटा है, इसलिए इसमें खेलने में काफी मज़ा आ सकता है। छोटे होने की वजह से इसमें गेमप्ले काफी तेज़ और रोमांचक होगा। इस नए कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल मोड के अलावा गेम में चार अन्य मोड पहले से ही शामिल हैं। इनमें स्नाइपर मोड, टीम डेथमैच, फ्री-फॉर-ऑल और गन गेम शामिल हैं।
 
AGB

Call of Duty Mobile के डिसअवोड मोड में शामिल नए हाइव ऑपरेटर स्किल की बात करते हैं। यह मोड प्लेयर्स को प्रॉक्सिमिटी माइन को सेट करने का विकल्प देता है। इससे प्लेयर्स माइन को सेट कर सकते हैं, जिसके आसपास दुश्मन प्लेयर के आते ही माइन फट जाएगी। इसके अलावा प्लेयर्स एक छोटा ड्रोन भी उड़ा सकते हैं, जो दुश्मन प्लेयर्स के ऊपर हमला करने की क्षमता रखता है। हालांकि अन्य स्किल की तरह कॉल ऑफ ड्यूटी हाइव स्किल भी थोड़े समय के लिए एक्टिव रहेगा।

कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल Disavowed सीज़न में गेम के क्रेडिट स्टोर में सेंट पैट्रिक्स डे थीम की AK117 और MSMC बंदूक भी जोड़ी गई है। इस सीज़न का प्रीमियम पास एक ईलाइट टास्क के साथ आता है, जो प्लेयर्स को कई नए आइटम और करेक्टर अनलॉक करने में मदद करता है। इसमें ऑपरेटर सोप को टीयर 1 में अनलॉक किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें अरबन ट्रैकर नाम की एक महिला करेक्टर को भी जोड़ी गई है। प्रीमियम पास में RUS-79U Viking और रेनबो कैमो वाला चाकू भी जोड़ा गया है। गेम में एक पास मुफ्त है और प्रीमियम बैटल पास की कीमत 520 COD पॉइन्ट्स (CP)  है। यदि आपके पास इतने कॉइन नहीं है, तो आप 399 रुपये में 400 CP और 799 रुपये में 800 CP खरीद सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »