BGMI Relaunch: लाइव हुआ BGMI, नए Nusa मैप के साथ हुए ये बदलाव

BGMI Relaunch: भारत में प्लेयर्स के लिए उनकी आयु के आधार पर खेलने के समय तय कर रहा है। गेम खेलने वाले नाबालिगों को दिन में तीन घंटे तक सीमित किया जाएगा, जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु के यूजर्स छह घंटे तक खेल सकते हैं।

BGMI Relaunch: लाइव हुआ BGMI, नए Nusa मैप के साथ हुए ये बदलाव

BGMI अब Android और iOS यूजर्स के लिए खेलने के लिए उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • BGMI अब Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है
  • इसमें नए इन-गेम ईवेंट जोड़ने के साथ क्लासिक मैप को भी अपडेट किया गया है
  • अब प्लेयर्स 48 घंटों के भीतर चरणों में लॉगिन कर सकेंगे
विज्ञापन
BGMI देश में बैन होने के लगभग एक साल बाद वापसी कर रहा है। गेम के सर्वर सोमवार को लाइव हो गए हैं और अब प्लेयर्स इसे खेलने में सक्षम हैं। गेम को iOS और Android स्मार्टफोन पर खेला जा सकता है। डेवलपर Krafton का कहना है कि उसने Battlegrounds Mobile India में डेली प्लेइंग लिमिट लगाई है, जिसके बाद प्लेयर्स इसे रोज सीमित समय के लिए खेल सकेंगे। गेम के लिए लेटेस्ट अपडेट के साथ डेवलपर ने गेम में एक नया मैप भी जोड़ा है, जो साइज में काफी छोटा है। इसके अलावा, नए इन-गेम ईवेंट को भी जोड़ा है और क्लासिक मैप को भी अपडेट किया गया है।

Android यूजर्स के लिए Krafton ने सोमवार को BGMI को रिलॉन्च करने की घोषणा की। iOS और Android दोनों यूजर्स अब क्रमशः ऐप स्टोर और प्ले स्टोर के जरिए BGMI को डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन क्राफ्टन का कहना है कि खेलने का समय सीमित होगा, क्योंकि अब प्लेयर्स 48 घंटों के भीतर चरणों में लॉगिन कर सकेंगे।

Krafton के अनुसार, BGMI भारत में प्लेयर्स के लिए उनकी आयु के आधार पर खेलने के समय तय कर रहा है। गेम खेलने वाले नाबालिगों को दिन में तीन घंटे तक सीमित किया जाएगा, जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु के यूजर्स छह घंटे तक खेल सकते हैं। पब्लिशर का कहना है कि गेम 18 साल से कम उम्र के गेमर्स के लिए डेली स्पेंडिंग को सीमित करना जारी रखेगा और माता-पिता का वैरिफिकेशन भी जारी रहेगा।

लेटेस्ट BGMI 2.5 अपडेट गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर के जरिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। गेम में एक Nusa नाम का अब तक का सबसे छोटा मैप भी जोड़ा गया है। यह एक उष्णकटिबंधीय वातावरण में बेस्ड मैप है और इसमें जिपलाइन्स, सुपर रिकॉल फीचर, टेक्टिकल क्रॉसबो और एक टू-सीटर ऑफ-रोड ऑल-टेरेन व्हीकल भी है। Krafton के अनुसार, Nusa में प्रत्येक मैच आठ मिनट तक चलेगा।

Krafton द्वारा सर्वर स्थानों और डेटा सुरक्षा के मुद्दों को संबोधित करने और अनुपालन करने के बाद बीजीएमआई को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा तीन महीने का "ट्रायल अप्रूवल" दिया गया है। MoS IT राजीव चंद्रशेखर ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि सरकार इन मुद्दों की निगरानी करेगी, साथ ही "ट्रायल" अवधि के दौरान अगले तीन महीनों में गेम की लत और इससे होने वाले नुकसान से संबंधित चिंताओं को ट्रैक किया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »