BGMI में आई Mahindra BE 6, स्पेशल इवेंट खेलकर जीत सकते हैं असली EV!

25 जनवरी से शुरू होने वाली और अगले एक महीने तक चलने वाली प्रतियोगिता प्लेयर्स को असली Mahindra BE 6 जीतने का मौका भी दे रही है।

BGMI में आई Mahindra BE 6, स्पेशल इवेंट खेलकर जीत सकते हैं असली EV!

Photo Credit: Krafton

ख़ास बातें
  • Mahindra BE 6 का इन-गेम वर्जन असली EV के समान है
  • इस रियलिस्टिक डिजाइन के साथ गेमर्स मैप पर क्विक ट्रैवल कर सकते हैं
  • BGMI ने Mahindra BE 6 एक्सचेंज सेंटर सहित थीम-बेस्ड इवेंट लॉन्च किए हैं
विज्ञापन
Krafton ने Mahindra के साथ मिलकर Battleground Mobile India (BGMI) में Mahindra BE 6 इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को जोड़ा है। लॉन्च के बाद से महिंद्रा के इस पहली इलेक्ट्रिक SUV ने देश और दुनियाभर की EV मार्केट में हलचल मचा दी है। यूं तो BGMI अपने गेम में  दुनियाभर के ऑटोमोबाइल ब्रांड्स के मॉडल्स को समय-समय पर जोड़ता रहता है, लेकिन यह पहली बार है जब किसी भारतीय कार निर्माता के वाहन को BGMI में खेलने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे पहले BGMI में Lanborghini, Aston Martin और Volkswagen जैसे ब्रांड के लेटेस्ट व्हीकल्स को जोड़ा जा चुका है। Mahindra ने BE 6 और XEV 9 को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था।

Krafton के अनुसार, Mahindra BE 6 का इन-गेम वर्जन रियल वर्ल्ड व्हीकल के समान 3D डिजाइन का उपयोग करके तैयार किया गया है, जिससे इसके अंदरूनी और बाहरी हिस्से सटीक दिखाई देते हैं। इस रियलिस्टिक डिजाइन का एक्सपीरिएंस करते हुए गेमर्स मैप पर क्विक ट्रैवल कर सकते हैं।

नए व्हीकल के साथ-साथ, BGMI ने Mahindra BE 6 एक्सचेंज सेंटर सहित थीम आधारित इवेंट भी लॉन्च किए हैं। प्लेयर्स प्रोटेक्टिव वैनगार्ड सूट, महिंद्रा इवेंट क्रेट और महिंद्रा स्पेस गिफ्ट्स जैसे इन-गेम रिवॉर्ड हासिल करने के लिए टोकन का आदान-प्रदान कर सकते हैं। आवश्यक "नाइट्रो व्हील्स" टोकन इकट्ठा करने के लिए, प्लेयर्स को गेम में स्पेशल मिशन पूरे करने होंगे।

25 जनवरी से शुरू होने वाली और अगले एक महीने तक चलने वाली प्रतियोगिता प्लेयर्स को असली Mahindra BE 6 जीतने का मौका भी दे रही है। इसमें भाग लेने के लिए गेमर्स को Mahindra इवेंट क्रेट्स के लिए नाइट्रो व्हील्स टोकन को रिडीम करना होगा, मिशन पूरे करने होंगे और गेम में Mahidra BE 6 के दिखाने वाला एक वीडियो रिकॉर्ड करना होगा। 10 से 30 सेकंड के बीच के वीडियो को यूट्यूब या इंस्टाग्राम पर हैशटैग #BGMIxMahindra और #UnleashThecharge के साथ दोनों कंपनियों के सोशल मीडिया हैंडल को टैग करते हुए अपलोड करना होगा।

इसके अलावा, BGMI ने एक गाचा-बेस्ड लकी स्पिन भी जोड़ा है, जहां प्लेयर्स Quantum Flux Suit, Chrono Charge Suit, Volt Tracer Gun, Neon Drop BE 6 Parachute, Flashvault BE 6 Bag और SparkStrike Pan जैसे कुछ स्पेशल आइटम जीत सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »