Battlegrounds Mobile India मना रहा है गणेश चतुर्थी, नए मिशन के साथ मिल रहे हैं कई इनाम

गणेश चतुर्थी मनाने का पहला मिशन पहले से ही लाइव है और 10 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा। इसमें गेमर्स को हर दिन क्लासिक मोड में 10 मीटर तैरना होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 सितंबर 2021 14:38 IST
ख़ास बातें
  • गणेश चतुर्थी के मौके पर Battlegrounds Mobile India ने शुरू किया इवेंट
  • तीन नए मिशन के साथ मिल रहे हैं कई रिवॉर्ड्स
  • 21 सितंबर तक लाइव रहेंगे मिशन

Battlegrounds Mobile India ने Ganesh Chaturthi के लिए खास इवेंट शुरू किया है

Battlegrounds Mobile India (BGMI) मोबाइल गेम ने भारत में खास गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) मना रहा है। इस मौके पर डेवलपर ने प्लेयर्स को नए मिशन और इन-गेम रिवॉर्ड्स देने का फैसला किया है। इन नए मिशन को पूरा कर प्लेयर्स अपने अवतार के लिए नए इन-गेम आउटफिट जीतेंगे। पिछले महीने, BGMI गेम डेवलपर और पब्लिशर Krafton ने इसी तरह स्वतंत्रता दिवस भी मनाया था। Battlegrounds Mobile India को इस साल की शुरुआत में PUBG Mobile India के बदले लॉन्च किया गया था और अब तक गेम ने 5 करोड़ से अधिक डाउनलोड्स हासिल कर लिए हैं।

Krafton ने Instagram पर एक पोस्ट के जरिए गणेश चतुर्थी इवेंट और इसके रिवॉर्ड्स के बारे में जानकारी दी। यह इवेंट लाइव है और 21 सितंबर तक चलेगा। इसमें तीन नए मिशन हैं, जिन्हें गेम में पर्मानेंट रिवॉर्ड्स हासिल करने के लिए गेमर्स को पूरा करने की आवश्यकता है। सबसे प्रमुख रिवॉर्ड्स में से एक जंगली हाथी के प्रिंट वाली टी-शर्ट है, जिसे गणेश चतुर्थी के लिए खास डिज़ाइन किया गया है।
Advertisement
 

गणेश चतुर्थी मनाने का पहला मिशन पहले से ही लाइव है और 10 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा। इसमें गेमर्स को हर दिन क्लासिक मोड में 10 मीटर तैरना होगा।

दूसरे मिशन में गेमर्स को 21 सितंबर तक 60 बार क्लासिक मोड खेलना होगा। आखिरी और अंतिम मिशन दोस्तों के साथ पांच बार किसी भी मोड को खेलना है। यह 15 सितंबर से शुरू होगा और 21 सितंबर तक एक्सेस के लिए उपलब्ध रहेगा।
Advertisement

तीनों मिशनों को पूरा करने वाले गेमर्स को उनके करनेक्टर के लिए डिज़ाइन की गई स्पेशल टी-शर्ट मिलेगी। जीतने वालों के लिए कुछ अन्य वर्चुअल रिलॉर्ड्स भी होंगे, जैसे कि क्लासिक क्रेट कूपन और इन-गेम करेंसी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.