• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया BGMI जल्‍द भारत में करेगा वापसी! इस गेमर ने किया दावा

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया BGMI जल्‍द भारत में करेगा वापसी! इस गेमर ने किया दावा

इससे पहले भी कई सोशल मीडिया इन्‍फ्लूएंसर्स ने उम्‍मीद जताई है कि यह गेम भारत में वापसी कर सकता है, लेकिन मैक्‍सटर्न अपने सोर्सेज के दम पर BGMI की वापसी को लेकर कन्‍फर्म लग रहे हैं।

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया BGMI जल्‍द भारत में करेगा वापसी! इस गेमर ने किया दावा

PUBG मोबाइल के इस इंडियन वर्जन को हाल में देश के ऐप स्टोर से हटा दिया गया था।

ख़ास बातें
  • मैक्सटर्न (Maxtern) नाम के ट्विटर यूजर ने यह दावा किया है
  • पिछले महीने इस गेम को इंडिया में ब्‍लॉक कर दिया गया था
  • गेम ब्‍लॉक करने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्‍शंस की बाढ़ आ गई थी
विज्ञापन
जुलाई के आखिर में जब Battlegrounds Mobile India (BGMI) को भारत में ब्‍लॉक किया गया, तो इसके यूजर्स हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर रिएक्‍शंस की बाढ़ आ गई। सरकार ने यह कदम पॉपुलर बैटल-रॉयल गेम की डेवलपर ‘क्राफ्टन' द्वारा चीन में डेटा शेयरिंग की चिंताओं के बाद उठाया। हालांकि लगता है यह फैसला जल्‍द पलट सकता है और BGMI की भारत में Google Play Store और Apple App Store पर वापसी हो सकती है। खुद को गेमर बताने वाले एक ट्विटर यूजर ने सोर्सेज के हवाले से यह दावा किया है कि BGMI के वापसी करने के बहुत चांस हैं। 

मैक्सटर्न (Maxtern) नाम के ट्विटर यूजर ने यह दावा किया है। उनका दावा है कि पॉपुलर बैटल रॉयल टाइटल के जल्द ही इंडियन मार्केट में वापसी करने की संभावना है। इससे पहले भी कई सोशल मीडिया इन्‍फ्लूएंसर्स ने उम्‍मीद जताई है कि यह गेम भारत में वापसी कर सकता है, लेकिन मैक्‍सटर्न अपने सोर्सेज के दम पर BGMI की वापसी को लेकर कन्‍फर्म लग रहे हैं। 

गौरतलब है कि PUBG मोबाइल के इस इंडियन वर्जन को हाल में देश के ऐप स्टोर से हटा दिया गया था। यह कार्रवाई PUBG Mobile पर बैन लगाने के लगभग दो साल बाद हुई। भारत के IT Act की धारा 69A, सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में और कई अन्य कारणों के चलते कंटेंट तक पब्लिक एक्सेस को ब्लॉक करने की अनुमति देती है। नियम के तहत जारी आदेश आमतौर पर गोपनीय होते हैं।

दक्षिण कोरियाई कंपनी क्राफ्टॉन के गेम को ब्लॉक करने के लिए भी आईटी कानून का इस्तेमाल किया गया। इससे पहले भी राष्ट्रीय चिंताओं के चलते कई चीनी ऐप्स पर बैन लगाया जा चुका है। इस बारे में Krafton ने Gadgets 360 को कन्‍फर्म कर दिया था कि गेम को गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटा दिया गया था। इस ऐक्‍शन के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्‍शंस देखे गए थे। इस बैन को Twitter और YouTube पर लोकप्रिय गेमर्स से कड़ी ऑनलाइन प्रतिक्रियाएं मिलीं। 92,000 से अधिक फॉलोअर्स के साथ एक ट्विटर यूजर अभिजीत अंधारे ने ट्वीट किया "मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार समझती है कि हजारों एथलीट और कंटेंट क्रिएटर्स और उनका जीवन BGMI पर निर्भर है।"

वहीं, अब जिस ट्विटर यूजर ने गेम की वापसी की बात कही है, वह एक कंटेंट क्रिएटर भी हैं। लेकिन गेम की वापसी की लेकर आधिकारिक रूप से अभी कोई जानकारी नहीं है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »