गेमिंग के शौकीनों का नया गैजेट! ASUS ROG ALLY X भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

ASUS ROG ALLY X (RC72LA-NH021W) के दाम 89,990 रुपये हैं।

गेमिंग के शौकीनों का नया गैजेट! ASUS ROG ALLY X भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस
ख़ास बातें
  • ASUS ROG ALLY X भारत में हुआ लॉन्‍च
  • इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है
  • फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया है इसमें
विज्ञापन
ASUS ROG ALLY X Launched : मोबाइल पर गेमिंग, लैपटॉप-पीसी पर गेमिंग नई बात नहीं है। जमाने पहले हैंडहेल्‍ड गेमिंग डिवाइस आती थीं, जिसे नए रूप में आसुस ने जून में लॉन्‍च किया था। ग्‍लोबल लॉन्‍च के बाद ASUS ROG ALLY X को भारत में भी ले आया गया है। आसान भाषा में समझाएं तो यह ऐसा गैजेट है, जिसे आप जेब में रख सकते हैं और कभी भी कहीं भी गेमिंग कर सकते हैं।  ASUS ROG ALLY X को खास बनाता है इसका स्‍लीक डिजाइन और लेआउट। क्‍या है ROG ALLY X की कीमत और फीचर्स, आइए जानते हैं। 
 

ASUS ROG ALLY X Price in India 

ASUS ROG ALLY X (RC72LA-NH021W) के दाम 89,990 रुपये हैं। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। आसुस के स्‍टोर्स के अलावा यह गैजेट एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। 
 

ASUS ROG ALLY X Specifications 

ASUS ROG ALLY X की सबसे बड़ी ताकत है इसका प्रोसेसर, जोकि AMD Z1 एक्‍स्‍ट्रीम है। साथ में 
Radeon 780M iGPU दिया गया है, जोकि गेमिंग को और उम्‍दा बनाने का दम रखता है। ROG ALLY X में 80Wh की बैटरी लगी है। 24 जीबी रैम दी गई है। इसकी स्‍टोरेज कैपिसिटी 1 टीबी है, जिसे 4 टीबी तक अपग्रेड किया जा सकता है। 

गेमिंग खेलते हुए पूरा फील आए, इसलिए आसुस ने इस गेमिंग हैंडहेल्‍ड में फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज है। डिस्‍प्‍ले में 500 निट्स की ब्राइटनैस मिलती है। इसमें दिए गए बड़े बंपर बटन्‍स, ट्रिगर्स गेमिंग के शौकीनों को लुभा सकते हैं। 

इस डिवाइस में डुअल स्‍पीकर्स लगे हैं। गेमिंग के दौरान डिवाइस को हीट से बचाने के लिए एयर वेंट और फैन चेंबर दिए गए हैं। ASUS ROG ALLY X का वजन 678 ग्राम है। यह डिवाइस उन लोगों के लिए बेहतर हो सकती है, जिन्‍हें गेमिंग का शौक है और ट्रैवल करते हुए या बेड पर लेटकर अपने पसंदीदा गेम्‍स खेलना चाहते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »