एस्ट्रॉयड हमारे सौरमंडल में बड़ी संख्या में घूमते रहते हैं।
ये कई बार ग्रहों के नजदीक से होकर गुजरते हैं और यहां तक की उनसे टकरा भी जाते हैं।
ये कई बार पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरते हैं, जिसके कारण ये हमारे लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं।
यही कारण है कि NASA इनपर नजर रखता है और समय-समय पर इन्हें लेकर अलर्ट जारी करता है।
NASA के अनुसार, आज दो बड़े एस्ट्रॉयड पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरने वाले हैं।
Asteroid 2025 KM एक 25 फीट बड़ा पत्थर है जो पृथ्वी की ओर आता हुआ 15.5 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा।
Asteroid 2014 KF22 भी पृथ्वी को जैसे छूकर गुजरने वाला है जो कि लगभग 60 फीट बड़ा है।
नासा के अनुसार दोनों एस्टरॉयड खतरे के दायरे के भीतर से गुजरने वाले हैं। इसलिए इन पर नजर रखी जा रही है।
गैजेट्स अपडेट्स के लिए
क्लिक करें