• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Rocket boys 2 ट्रेलर : होमी जहांगीर भाभा और विक्रम साराभाई के संघर्ष को दिखाती वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज, कब और कहां देखें

Rocket boys 2 ट्रेलर : होमी जहांगीर भाभा और विक्रम साराभाई के संघर्ष को दिखाती वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज, कब और कहां देखें

Rocket boys 2 ट्रेलर : सोनी लिव पर आई इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया था। रॉकेट बॉयज को तैयार किया है निखिल आडवाणी ने। इसके डायलॉग लिखे हैं कौसर मुनीर, अभय पन्‍नू ने।

Rocket boys 2 ट्रेलर : होमी जहांगीर भाभा और विक्रम साराभाई के संघर्ष को दिखाती वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज, कब और कहां देखें

Rocket boys 2 ट्रेलर : रॉकेट बॉयज 2 का करीब ढाई मिनट का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देता है। इसकी शुरुआत होती है इस जानकारी के साथ कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का निधन हो गया है।

ख़ास बातें
  • रॉकेट बॉयज की कहानी उस दौर की है, जब देश आजाद हुए कुछ साल हुए थे
  • होमी जहांगीर भाभा और विक्रम साराभाई का संघर्ष दिखाती है सीरीज
  • सो‍नी लिव पर इस सीरीज को देखा जा सकेगा
विज्ञापन
ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स का कंटेंट वक्‍त के साथ और बेहतर हो रहा है। यहां कहानी को वक्‍त में बांधने की सख्‍त बंदिश नहीं है, जिससे निर्देशक को पूरा वक्‍त मिल जाता है अपनी बात कहने के लिए। ओटीटी पर प्रसारित हो रहीं वेब सीरीज दर्शकों के साथ-साथ कलाकारों को भी प्रभावित कर रही हैं। हमने कई बड़े बॉलीवुड स्‍टार्स को ओटीटी डेब्‍यू करते हुए देख लिया है। अभ‍िषेक बच्‍चन से लेकर आर माधवन और शाहिद कपूर तक ओटीटी के जरिए फेम को और बढ़ा रहे हैं। पिछले साल 4 फरवरी को एक वेब सीरीज रॉकेट बॉयज (Rocket Boys) ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जिसने काफी चर्चा बटोरी। अब बारी है रॉकेट बॉयज 2 (Rocket Boys 2) की। इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। आइए जानते हैं रॉकेट बॉयज 2 के बारे में। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रॉकेट बॉयज की कहानी होमी जहांगीर भाभा और विक्रम साराभाई पर आ‍धारित है। इसके 2 सीजन्‍स में पहला पिछले साल रिलीज हुआ था। सोनी लिव पर आई इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया था। रॉकेट बॉयज को तैयार किया है निखिल आडवाणी ने। इसके डायलॉग लिखे हैं कौसर मुनीर, अभय पन्‍नू ने। सीरीज में जिम सर्भ, इश्वाक सिंह और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकार हैं। अभय पन्‍नू ने इसे डायरेक्‍ट किया है। 
 

रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर

रॉकेट बॉयज 2 का करीब ढाई मिनट का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देता है। इसकी शुरुआत होती है इस जानकारी के साथ कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का निधन हो गया है। इसके बाद नजर आता है होमी जे भाभा और डॉ विक्रम साराभाई का संघर्ष। वह कैसे भारत के लिए रॉकेट तैयार करते हैं। अमेरिका किस तरह से अड़चनें पेश करता है और मौजूदा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कैसे दोनों साइंटिस्‍टों को सपोर्ट करती हैं।   
 

Youtube पर ‘हिट' हुआ ट्रेलर

रॉकेट बॉयज सीजन 2 का ट्रेलर कल यानी मंगलवार को सोनी लिव ने र‍िलीज किया था। यह ट्रेलर काफी पसंद किया गया है। एक दिन पहले रिलीज हुए ट्रेलर को अबतक 21 मिलियन यानी 2.1 करोड़ व्‍यूज मिल गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शक रॉकेट बॉयज 2 को देखने के लिए कितने उत्‍साहित हैं। रॉकेट बॉयज 2 इसी महीने यानी 16 मार्च को सोनी लिव पर रिलीज होगी, फैंस काफी वक्‍त से इसके आने का इंतजार कर रहे थे। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »