• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • ऋतिक रोशन, सैफ अली खान की Vikram Vedha ने एडवांस बुकिंग से पहले ही करोड़ों कमाएं, कल होगी रिलीज

ऋतिक रोशन, सैफ अली खान की Vikram Vedha ने एडवांस बुकिंग से पहले ही करोड़ों कमाएं, कल होगी रिलीज

फिल्म Vikram Vedha करीब 170 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। इस फिल्म को इसके मूल तमिल वर्जन के निर्देशकों पुष्कर और गायत्री ने ही हिंदी में भी निर्देशित किया है।

ऋतिक रोशन, सैफ अली खान की Vikram Vedha ने एडवांस बुकिंग से पहले ही करोड़ों कमाएं, कल होगी रिलीज

Vikram Vedha शुक्रवार, 30 सितंबर को रिलीज होनी है

ख़ास बातें
  • गुरुवार सुबह तक, PVR, Inox और Cinepolis में लगभग 30,000 टिकट बेचें गए
  • देशभर में विक्रम वेधा ने लगभग 70,000 टिकट बिक गए हैं
  • पहले दिन 3.50 करोड़ से 4.50 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान है
विज्ञापन
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) शुक्रवार, 30 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और जाहिर है सभी मल्टीप्लेक्स ने मूवी की एडवांस बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। पिछले कुछ समय से सुस्त पड़ी दिखाई दे रहे मूवी फैंस ने Brahmastra पर जमकर प्यार बरसाया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि विक्रम वेधा को भी इसी तरह का रिस्पॉन्स मिलेगा। हालांकि, एडवांस बुकिंग से पता चलता है कि मूवी का पहला दिन थोड़ा डाउन रह सकता है।

Bollywood Hungama के अनुसार, इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों की एडवांस बुकिंग की तुलना में भी फिल्म ‘Vikram Vedha' काफी पीछे है। विक्रम वेधा की एडवांस बुकिंग पिछले हफ्ते के अंत में शुरू हुई थी। रिपोर्ट बताती है कि गुरुवार की सुबह तक, ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म ने तीन बड़े मल्टीप्लेक्स चेन - PVR, Inox और Cinepolis में लगभग 30,000 टिकट बेचें।

और इसके साथ हिंदी में डब होकर रिलीज हो रही फिल्म ‘PS 1' की टिकटों की कीमत पहले दिन से ही सौ रुपये कर दिए जाने का भी इस पर काफी असर हो सकता है। इस बीच फिल्म ‘विक्रम वेधा' की एक खास स्क्रीनिंग मुंबई में सोमवार की रात हुई जिसमें मौजूद इंडस्ट्री के दिग्गजों ने फिल्म की काफी तारीफ की हैं।

गैर-राष्ट्रीय चेन में भी टिकट की बिक्री ठीक-ठाक रही, लेकिन ये आंकड़ा केवल गुरुवार सुबह तक का था। शुक्रवार को भी दर्शक इस फिल्म के टिकट खरीदेंगे, तो कमाई और बढ़ेगी। रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में विक्रम वेधा ने लगभग 70,000 टिकट बेचे, जिसके हिसाब से फिल्म की करीब 1.50 करोड़ रुपये की कमाई पहले ही हो चुकी है। इससे शुरुआती दिन के लिए 3.50 से 4.50 करोड़ की कमाई का अंदाजा लगाया सकता है।

फिल्म ‘विक्रम वेधा' करीब 170 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। इस फिल्म को इसके मूल तमिल वर्जन के निर्देशकों पुष्कर और गायत्री ने ही हिंदी में भी निर्देशित किया है। मूल फिल्म में विजय सेतुपति ने वेधा का किरदार निभाया था, जो इस फिल्म में ऋतिक रोशन निभा रहे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  2. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  3. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  5. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  6. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  7. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  8. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  10. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »