• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Rs 3.9 करोड़ की कार बिना इंश्योरेंस चला रहे थे दीपिका पादुकोण के पति एक्टर रणवीर सिंह, हुई पुलिस शिकायत!

Rs 3.9 करोड़ की कार बिना इंश्योरेंस चला रहे थे दीपिका पादुकोण के पति एक्टर रणवीर सिंह, हुई पुलिस शिकायत!

ट्विटर यूजर ने दावा किया है कि इस कार का इंश्योरेंस एक्सापर हो चुका है। रीतम गुप्ता नाम के ट्विटर यूजर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि "मुंबई पुलिस को रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लेन चाहिए

Rs 3.9 करोड़ की कार बिना इंश्योरेंस चला रहे थे दीपिका पादुकोण के पति एक्टर रणवीर सिंह, हुई पुलिस शिकायत!
ख़ास बातें
  • ट्विटर यूजर ने दावा किया कि रणवीर की कार का इंश्योरेंस एक्सापर हो गया।
  • रणवीर सिंह की एस्टन मार्टिन कार की कीमत करीब 3.9 करोड़ रुपये है।
  • मुंबई पुलिस ने जवाब लिखा कि "हमने ट्रैफिक ब्रांच को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अक्सर अपने स्टाइल और अजीबोगरीब लुक के चलते सुर्खियों में रहते हैं। मगर इस बार वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन वजह स्टाइल या लुक नहीं बल्कि उनकी कार है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या रणवीर सिंह ने नई कार खरीदी है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने कोई नई कार नहीं खरीदी है बल्कि वह अपनी पिछली साल खरीदी गई कार की वजह से सुर्खियों में हैं। जी हां हाल ही में एक्टर मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी एस्टन मार्टिन कार ड्राइव करते हुए नजर आए थे।

इसको लेकर एक ट्विटर यूजर ने दावा किया है कि इस कार का इंश्योरेंस एक्सापर हो चुका है। गुप्ता अन्ना नाम के ट्विटर यूजर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि "मुंबई पुलिस को रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लेन चाहिए। वह कल बिना इंश्योरेंस की कार ड्राइव कर रहे थे।" 

 
यूजर के मुताबिक रणवीर सिंह की इस कार का इंश्योरेंस 28 जून 2020 में ही एक्सपायर हो चुका था। ऐसे में रणवीर बिना इंश्योरेंस की कार चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। मुंबई पुलिस ने यूजर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि "हमने ट्रैफिक ब्रांच को जानकारी दे दी है।" 

अब सोशल मीडिया पर तो जनता किसी को नहीं बख्शती है तो ऐसा ही रणवीर सिंह के साथ भी हुआ। यूजर्स मुंबई पुलिस के इस ट्वीट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने तो यह तक कहा कि आखिर इतनी सहूलियत केवल वीवीआईपी लोगों को ही क्यों दी जाती है। यूजर्स की इस प्रतिक्रिया को देखकर लग रहा है कि रणवीर सिंह नई मुसीबत में आ सकते हैं।

रणवीर सिंह की ब्लू कलर की एस्टन मार्टिन कार की कीमत करीब 3.9 करोड़ रुपये है। पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Aston Martin Rapide S में दिया गया गया 6.0 लीटर का AM29 V12 पेट्रोल इंजन 552 bhp की पावर और 620 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार सिर्फ 4.2 सेकेंड्स में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। इस स्पोर्ट्स कार की टॉप स्पीड 327 किमी प्रति घंटा है। ट्रांसमिशन की बात करें तो यह ZF सोर्सड 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें Rapide S में 3 स्टेड डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एबीएस, ब्रेक एसिस्ट, टॉर्क कंट्रोल, ईबीडी, एयरबैग्स और अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »