• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Tiger 3 Teaser : दिवाली पर रिलीज होगी सलमान खान की Tiger 3, 50 मिनट में टीजर को मिले 12 लाख व्‍यूज, देखें

Tiger 3 Teaser : दिवाली पर रिलीज होगी सलमान खान की Tiger 3, 50 मिनट में टीजर को मिले 12 लाख व्‍यूज, देखें

Tiger 3 Teaser : Tiger Ka Message : ‘टाइगर का मैसेज’ नाम से मेकर्स ने 1 मिनट 43 सेकंड का एक वीडियो रिलीज किया है।

Tiger 3 Teaser : दिवाली पर रिलीज होगी सलमान खान की Tiger 3, 50 मिनट में टीजर को मिले 12 लाख व्‍यूज, देखें

Photo Credit: @taran_adarsh

इसे यशराज फ‍िल्‍म्‍स के स्‍पाई यूनिवर्स के तहत बनाया गया है।

ख़ास बातें
  • दिवाली पर रिलीज होगी टागइर 3
  • टाइगर का मैसेज नाम से आया टीजर
  • एक्‍शन से भरपूर होगी फ‍िल्‍म
विज्ञापन
Tiger 3 Teaser : Tiger Ka Message : सलमान खान की बहुप्रतिक्षीत फ‍िल्‍म टाइगर 3 (Tiger 3) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यशराज फ‍िल्‍म्‍स की Tiger 3 को इस साल द‍िवाली पर रिलीज किया जाएगा। ‘टाइगर का मैसेज' नाम से मेकर्स ने 1 मिनट 43 सेकंड का एक वीडियो रिलीज किया है। वीडियो में टाइगर अपने फैंस को मैसेज देते हुए बता रहा है कि 20 साल की सर्विस के बाद, मैं इंडिया से अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा हूं। टाइगर कह रहा है कि जिसने इतने साल तक देश की सेवा की, उसे 'देशद्रोही', 'दुश्मन नंबर 1' कहा जा रहा है। आइए जानते हैं क्‍या है टाइगर का मैसेज!   

‘टाइगर का मैसेज' नाम से वीडियो रिलीज करके मेकर्स ने कन्‍फर्म कर दिया है कि Tiger 3 को दिवाली पर रिलीज (Tiger 3 diwali 2023) किया जाएगा। इसे यशराज फ‍िल्‍म्‍स के स्‍पाई यूनिवर्स के तहत बनाया गया है। टीजर वीडियो में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ नजर आती हैं। हालांकि सारा फोकस टाइगर यानी सलमान खान पर है। 

उनका किरदार कहता है, मेरा नाम अव‍िनाश सिंह राठौर है, लेकिन आप सबके लिए मैं टाइगर हूं। 20 साल अपना सबकुछ इंडिया की हिफाजत के लिए लगा दिया। बदले में कुछ नहीं मांगा। पर आज मांग रहा हूं। आज आप सबको यह बताया जा रहा है कि टाइगर आपका दुश्‍मन है। टाइगर गद्दार है। टाइगर दुश्‍मन नंबर-1 है। तो 20 साल की सर्विस के बाद मैं इंडिया से अपना कैरेक्‍टर सर्टिफ‍िकेट मांग रहा हूं। मेरे बेटे को मैं नहीं, इंडिया बोलेगा कि उसका बेटा क्‍या था, गद्दार या देशभक्‍त। जिंदा रहा तो अपकी खिदमत में फ‍िर हाजिर, नहीं तो, जय हिंद…। टीजर का आखिरी डॉयलॉग है… जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं। 



खबर लिखे जाने तक  Tiger 3 के टीजर को रिलीज हुए 50 मिनट हो गए थे और यूट्यूब पर इसे 12 लाख व्‍यूज मिल गए थे। फ‍िल्‍म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। टाइगर सीरीज की फ‍िल्‍म का पहला भाग साल 2012 में आया था। उसे कबीर खान ने निर्देशि‍त किया था। फ‍िर 2017 में टाइगर जिंदा है आई और अब लंबे अंतराल के बाद आ रही है टाइगर 3। दिवाली पर इस फ‍िल्‍म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »