Tiger 3 Leaked Online: सलमान खान की गुजारिश के बाद भी लीक हुई टाइगर 3

सलमान खान द्वारा ऑनलाइन स्पॉइलर्स न देने की गुजारिश भी Tiger 3 को लीक होने से नहीं बचा पाई है।

Tiger 3 Leaked Online: सलमान खान की गुजारिश के बाद भी लीक हुई टाइगर 3
ख़ास बातें
  • हाल ही में सलमान खान द्वारा ऑनलाइन स्पॉइलर्स न देने की गुजारिश की गई थी
  • फिर भी फिल्म कई पाइरेसी प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है
  • फिल्म ने रिलीज के पहले वीकएंड में ही 150 करोड़ रुपये कलेक्ट कर लिए हैं
विज्ञापन
Tiger 3 Leaked Online: सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्‍टारर फ‍िल्‍म Tiger 3 भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के मजह 3 दिनों में 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। हालांकि, क्रिटिक्स ने फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रि‍या ही दी है। हाल ही में सलमान खान ने लोगों को फिल्म को सिनेमाघरों में देखने जाने और लीक्स को ऑनलाइन शेयर न करने की गुहार लगाई थी, लेकिन फिर भी फिल्म ऑनलाइन लीक होने से नहीं बची है। जी हां, Tiger 3 ऑनलाइन कई पाइरेसी वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

सलमान खान द्वारा ऑनलाइन स्पॉइलर्स न देने की गुजारिश भी Tiger 3 को लीक होने से नहीं बचा पाई है। फिल्म कई पाइरेसी प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। हालांकि, हम आपको इससे बचने की और फिल्मों को केवल सिनेमाघरों में देखने की सलाह देंगे। Tiger 3 में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य किरदार में हैं।

नोट: पाइसेरी करना और उसे बढ़ावा देना कानूनी रूप से एक दंडनीय अपराध है, इसलिए Gadgets 360 आपको फिल्मों को केवल सिनेमाघरों में देखने की सलाह देता है, जिससे फिल्म के निर्माता और उससे जुड़ी टीम की महनत सफल हो और पाइरेसी खत्म हो सके।

फिल्म ने अपने रिलीज के पहले वीकएंड में ही 150 करोड़ रुपये के कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं, ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 94 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

टाइगर-3 को ‘बैंड बाजा बारात' फेम मनीष शर्मा ने निर्देशित किया है। यशराज फ‍िल्‍म्‍स की इस मूवी में सलमान खान मुख्‍य भूमिका में हैं। उनके अपोजिट दिखाई दे रही हैं कैटरीना कैफ। इमराश हाशमी इस फ‍िल्‍म में विलेन के रोल में हैं। टाइगर-3 से पहले इस फ‍िल्‍म के ‘टाइगर' और ‘टाइगर जिंदा है' पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं।    
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Honor Play 80 Pro हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Artemis II लॉन्च: 50 साल बाद इंसानों का 10 दिन का मून मिशन शुरू, यहां समझें पूरा प्लान
  4. Realme 16 5G 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, अच्छी सेल्फी के लिए बैक में लगा है शीशा!
  5. 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Vivo V70 FE लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Redmi Note 15 SE भारत में लेटेस्ट AI फीचर्स, 5800mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Motorola Edge 70 सीरीज में 3 नए मॉडल होंगे लॉन्च! डिटेल लीक
  8. Google ने अपना AI Pro प्लान किया अपग्रेड, अब मिलेगी 5TB क्लाउड स्टोरेज, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi Smart Camera 4 Max Zoom Edition लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »