Mirzapur 3: सेंसर नहीं होगा कंटेंट, बना रहेगा कालीन और गुड्डू पंडित का भौकाल!

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में OTT प्लेटफॉर्म्स पर सीधे रिलीज होने वाली वेब सीरीज, फिल्मों या अन्य प्रोग्राम के लिए सरकार को एक प्री-स्क्रीनिंग कमेटी बनाने का निर्देश देने की भी मांग की गई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2022 21:42 IST
ख़ास बातें
  • सुप्रीम कोर्ट ने वेब सीरीज मिर्जापुर 2 पर बैन लगाने से मना दर दिया था
  • कोर्ट का कहना था कि OTT पर कंटेंट की सेंसरशिप से जुड़े कई मुद्दे हैं
  • थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों की सेंसरशिप के लिए अलग कानून है

याचिका में सरकार को OTT कंटेंट की प्री-सेंसरशिप का आदेश देने की मांग की गई थी

सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि OTT प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई जाने वाली वेब सीरीज की प्री-सेंसरशिप की अनुमति नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने वेब सीरीज मिर्जापुर 2 के रिलीज को रोकने या बैन लगाने से इनकार कर दिया था। यह वेब सीरीज अगले सप्ताह रिलीज होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर बैन लगाने की मांग से जुड़ी याचिका खारिज पिछले सप्ताह खारिज कर दी थी। याचिका में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सीधे रिलीज होने वाली वेब सीरीज, फिल्मों या अन्य प्रोग्राम के लिए सरकार को एक प्री-स्क्रीनिंग कमेटी बनाने का निर्देश देने की भी मांग की गई थी। 

चीफ जस्टिस यू यू ललित और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने मिर्जापुर 2 पर बैन लगाने से मना कर दिया। OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज और फिल्मों के लिए प्री-स्क्रीनिंग कमेटी बनाने की मांग पर चीफ जस्टिस ललित ने कहा, "इस कोर्ट का हमेशा यह रवैया रहा है कि प्री-सेंसरशिप की अनुमति नहीं दी जा सकती। वेब सीरीज के लिए एक प्री-स्कीनिंग कमेटी कैसे बनाई जा सकती है? फिल्मों के लिए एक विशेष कानून सिनेमाटोग्राफ एक्ट है। इसके तहत अथॉरिटीज प्रिव्यू सेंसरशिप करती हैं, जिसमें सेंसरशिप सर्टिफिकेट दिया जाता है। आपकी याचिका अलग होनी चाहिए थी।" 
Advertisement

उनका कहना था कि OTT प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होने वाले कंटेंट की प्री-स्क्रीनिंग से जुड़े कई मुद्दे हैं जिन पर विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामलों में प्रसारण अन्य देशों से होता है, दर्शक चाहे भारत में हों। अधिकतर सैटेलाइट्स इस देश में बेस्ड नहीं हैं। इस बारे में याचिका कुछ विस्तार से होनी चाहिए। प्रसारण के बाद किसी व्यक्ति को शिकायत होना अलग मुद्दा है। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने इस वेब सीरीज के पिछले भाग में मिर्जापुर शहर को खराब जगह की तरह चित्रित करने की शिकायत करने वाली एक याचिका पर वेब सीरीज मिर्जापुर और एमेजॉन प्राइम वीडियो के निर्माताओं को नोटिस जारी किया था। 

याचिका में कहा गया था कि वेब सीरीज में निर्माताओं ने मिर्जापुर को गुंडों और व्यभिचारियों के शहर के रूप में दिखाया है। इससे उत्तर प्रदेश में मौजूद मिर्जापुर की छवि खराब होती है। याचिका में कहा गया था कि वेब सीरीज में निर्माताओं ने मिर्जापुर को गुंडों और व्यभिचारियों के शहर के रूप में दिखाया है और इस तरह के प्रदर्शन से मिर्जापुर शहर की छवि खराब होती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.