चीन की टेक्नोलॉजी के सहारे पाकिस्तान में डिजिटल जासूसी का खेल, 40 लाख लोगों के फोन टैप!
Amnesty International की रिपोर्ट “Shadows of Control” ने पाकिस्तान की जासूसी व्यवस्था को उजागर कर दिया है। चीन की Geedge Networks और कई अन्य विदेशी कंपनियों की मदद से बने Web Monitoring System (WMS 2.0) और Lawful Intercept Management System (LIMS) लाखों नागरिकों की निजी बातचीत और इंटरनेट एक्सेस को कंट्रोल करते हैं। इस सर्वेलांस ने पाकिस्तान में अभिव्यक्ति की आजादी और डिजिटल प्राइवेसी को गंभीर खतरे में डाल दिया है।