युवाओं को 'बिगाड़ने' के लिए एकता कपूर को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि एकता कपूर देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को 'प्रदूषित' कर रही हैं। कपूर पर उनकी वेब सीरीज 'XXX' में आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने का आरोप है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2022 18:54 IST
ख़ास बातें
  • यह वेब सीरीज कपूर के OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई थी
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आप किस तरह का कंटेंट पेश कर रहे हैं
  • इससे पहले भी कुछ वेब सीरीज को लेकर विवाद हो चुके हैं

कपूर पर उनकी वेब सीरीज में आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने का आरोप है

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म और टेलीविजन प्रोड्सूयर एकता कपूर को युवाओं को 'बिगाड़ने' के लिए कड़ी फटकार लगाई है। एकता कपूर ने कथित तौर पर सैनिकों की बेइज्जती करने और उनके परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी के वॉरंट को कोर्ट में चुनौती दी थी। 

इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि एकता कपूर देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को 'प्रदूषित' कर रही हैं। कपूर पर उनकी वेब सीरीज 'XXX' में आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने का आरोप है। यह वेब सीरीज कपूर के OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई थी जस्टिस अजय रस्तोगी और सी टी रविकुमार की बेंच का कहना था, "इस बारे में कुछ करना होगा। इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को आप प्रदूषित कर रही हैं। OTT कंटेंट सभी के लिए उपलब्ध है। आप लोगों को किस प्रकार का विकल्प दे रही हैं, इसके विपरीत आप युवाओं के दिमाग को प्रदूषित कर रही हैं।" 

कपूर की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने कहा कि यह मामला पटना हाई कोर्ट में दायर किया गया था लेकिन इसके जल्द सुनवाई होनी मुश्किल है। उनका कहना था कि OTT पर कंटेंट को सब्सक्रिप्शन लेकर ही देखा जा सकता है और देश में चुनने की स्वतंत्रता है। इस पर कोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा, "आप किस तरह का विकल्प लोगों को दे रहे हैं। हर बार अप इस कोर्ट में आते हैं। हमें यह ठीक नहीं लगता। हम ऐसी याचिका दायर करने के लिए आपसे कॉस्ट वसूलेंगे। अपनी क्लाइंट को आप यह बता दें। आप अच्छे वकीलों को हायर कर सकते हैं तो इसका यह मतलब नहीं है कि यह कोर्ट उन लोगों के नहीं है जिनकी आवाजें हैं।"

बेंच का कहना था, "यह कोर्ट उन लोगों के लिए काम करता है जिनकी आवाजें नहीं हैं। जिन लोगों के पास सभी प्रकार की सुविधाएं हैं अगर उन्हें न्याय नहीं मिल सकता तो सामान्य लोगों की स्थिति के बारे में सोचें। हमने ऑर्डर को देखा है और हमारे पास इसे लेकर अपनी राय है।" OTT पर आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर इससे पहले भी कुछ विवाद हो चुके हैं। OTT पर कंटेंट की सेंसरशिप से जुड़े कड़े नियमों को लागू करने की मांग भी उठती रही है। पिछले कुछ वर्षों में इस प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.