Arrest

Arrest - ख़बरें

  • एक टच में डिजिटल अरेस्ट, स्कैम से बचाएगा 'Kill Switch', UPI और बैंक ऐप्स में मिलेगा इमरजेंसी बटन
    डिजिटल अरेस्ट स्कैम्स के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार एक बड़े तकनीकी समाधान पर काम कर रही है। गृह मंत्रालय की ओर से गठित हाई-लेवल कमेटी UPI और बैंकिंग ऐप्स में एक ‘किल स्विच’ फीचर जोड़ने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, यह इमरजेंसी बटन किसी संभावित ऑनलाइन ठगी के दौरान यूजर को तुरंत सभी बैंक ट्रांजैक्शन्स रोकने की सुविधा देगा। इस कदम का मकसद उन मामलों को रोकना है, जहां स्कैमर्स वीडियो कॉल और फर्जी पुलिस पहचान के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर करवाते हैं।
  • OnePlus के CEO के लिए ताइवान ने जारी किया अरेस्ट वॉरंट, जानें क्या है मामला....
    चीन की टेक कंपनियों में ताइवान के वर्कर्स की काफी डिमांड है। इसका कारण इन वर्कर्स के पास बेहतर टेक्निकल स्किल्स और एक्सपीरिएंस होना है। हालांकि, चाइनीज कंपनियों की ओर से हायरिंग को लेकर ताइवान का सख्त रवैया है। इस ऑटोनॉमस टेरिटरी का मानना है कि सेमीकंडक्टर और अन्य टेक सेगमेंट्स में हायरिंग से उसकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
  • Digtal Arrest Case: पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 85 वर्ष के बुजुर्ग से ठगे 9 करोड़, इस तरह के स्कैम से सावधान!
    मुंबई से सामने आए एक चौंकाने वाले साइबर फ्रॉड मामले में 85 वर्षीय बुजुर्ग को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर करीब 9 करोड़ रुपये की ठगी की गई। ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए। WhatsApp वीडियो कॉल, फर्जी कोर्ट और RBI दस्तावेजों के जरिए पीड़ित पर मानसिक दबाव बनाया गया। डर के चलते बुजुर्ग ने अपनी सेविंग्स, म्यूचुअल फंड और FD तोड़कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। बैंक कर्मचारी की सतर्कता से मामला उजागर हुआ।
  • ट्रैवल कर रहे हैं तो संभल जाइए! फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइट के जरिए हुआ बड़ा स्कैम, जानें पूरा मामला
    Delhi Police की Crime Branch ने एक फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइट से जुड़े साइबर फ्रॉड मामले का खुलासा किया है। इस केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रतोष कुमार को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पॉपुलर होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म का कस्टमर सपोर्ट बताकर लोगों को ठग रहा था। Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने OTP और UPI डिटेल्स हासिल कर एक अमेरिकी नागरिक से 57,186 रुपये की ठगी की। जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले कई सालों से इस तरह के फ्रॉड को अंजाम दे रहा था और उसके मोबाइल नंबर कई साइबर शिकायतों से जुड़े पाए गए।
  • ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म WinZO पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, ED ने फाउंडर्स को किया गिरफ्तार
    प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के लागू होने के बाद ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग पर बैन लग गया था। ED ने बताया था कि बैन लगाने के बावजूद WinZo के पास कस्टमर्स/गेमर्स से जुड़े 43 करोड़ रुपये पड़े हैं। WinZO Games के पास कथित तौर पर अपराध से मिली लगभग 505 करोड़ रुपये की रकम को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत फ्रीज किया गया है।
  • “घर से मत निकलना... हम देख रहे हैं” - महिला को 6 महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट में, ठग लिए 32 करोड़!
    बेंगलुरु में सामने आई यह घटना भारत में अब तक के सबसे बड़े डिजिटल अरेस्ट स्कैम्स में से एक है। 57-साल की महिला को ठगों ने DHL, साइबरक्राइम विभाग, CBI और RBI के नाम पर डराया और उसके फोन, लोकेशन और कैमरा को लगातार मॉनिटर करते हुए उसे वर्चुअल हाउस-अरेस्ट जैसा माहौल बना दिया। महिला से 187 ट्रांजैक्शन कराए गए, जिनकी कुल राशि 31.83 करोड़ रुपये रही। उसे बताया गया कि उसकी पहचान अपराधियों ने मिसयूज की और खुद को ‘क्लियर’ करने के लिए अपनी सारी संपत्ति FIU जांच के लिए जमा करनी होगी। पीड़ित महिला ने बेटे की शादी के बाद जून 2025 में जाकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • Airtel कर्मचारी विदेश में बैठे ठगों को मुहैया करवाते थे फर्जी नम्बर!
    पुलिस ने Airtel के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये इंडोनेशिया और चीन से जुड़े ठगों को वर्चुअल फोन नम्बर उपलब्ध करवाते थे। उसके बाद ये ठग लोकल युवाओं को अपने जाल में फंसाने का काम करते थे। ये ठग युवाओं को फेक जॉब का झांसा देता था। उन्हें टास्क आधारित फ्रॉड निवेश के लिए फंसाते थे।
  • Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से कर डाली Rs 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी!
    गुजरात के एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करके उससे 1 करोड़ रुपया लूट लिया गया। स्कैमर्स ने CBI ऑफिसर बनकर कॉल किया और कहा कि उनके नाम से चीन में ड्रग की सप्लाई हो रही है। 15 दिन तक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया। परिवार को घटना का पता चला तो साइबर सेल में शिकायत की जिसके बाद 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए। मास्टरमाइंड की तलाश अभी भी जारी है।
  • डिजिटल अरेस्‍ट स्‍कैम : 6.69 लाख से ज्‍यादा सिम कार्ड, 1.32 लाख IMEI नंबर ब्लॉक
    देश में डिजिटल अरेस्ट स्कैम के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच सरकार ने स्कैमर्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार 6.69 लाख से ज्‍यादा सिम कार्ड और 1 लाख 32 हजार IMEI नंबर ब्लॉक किए गए हैं। सरकार ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि डिजिटल अरेस्ट से निपटने के लिए तंत्र को मजबूत करते हुए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं।
  • Whatsapp कॉल पर कहा- तुम्‍हारे Aadhaar नंबर पर 2 सिम… फ‍िर ‘Digital Arrest’ करके 1.24 लाख ठगे
    लखनऊ में एक महिला को डिजिटल अरेस्‍ट करके ठगों ने 1.24 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। महिला को इसका एहसास हुआ तो उन्‍होंने पुलिस में कंप्‍लेंट दर्ज कराई। महिला को वॉट्सऐप पर कॉल आई। कहा गया कि उनके आधार नंबर पर दो सिम है, जिसमें से एक को मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्‍तेमाल किया जा रहा है। आरोपियों ने महिला से पैसे ट्रांसफर करने को कहा और पैसे ट्रांसफर करवा लिए।
  • PM Modi ने डिजिटल अरेस्ट को कहा 'फरेब', बताएं बचने के 3 आसान तरीके
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने डिजिटल अरेस्ट को अपने 'मन की बात' (Mann ki Baat) पॉडकास्ट का हिस्सा बनाया है। पीएम मोदी ने अपने मंथली रेडियो कार्यक्रम के 115 वें एपिसोड में देशवासियों को 'डिजिटल अरेस्ट' को लेकर जागरूक किया और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए 'रुको-सोचो-एक्शन लो' का मंत्र भी दिया।
  • ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत इस पोर्टल पर करें ऑनलाइन, शख्‍स को वापस मिले 5 लाख रुपये
    एक शख्‍स को डिजिटल अरेस्‍ट करके लूटे गए 5 लाख रुपये नोएडा की साइबर सेल ने 12 दिन में वापस दिलवा दिए। साइबर फ्रॉड की ऑनलाइन कंप्‍लेंट करना बहुत आसान है। https://cybercrime.gov.in/ पोर्टल पर जाकर शिकायत दी जा सकती है। पहली बार कंप्‍लेंट के लिए कुछ डिटेल्‍स देनी होती हैं जैसे- मोबाइल नंबर, ईमेल। पोर्टल के जरिए देशभर के सभी नागरिक अपनी कंप्‍लेंट दे सकते हैं।
  • What is Digital Arrest : घर बैठे-बैठे वीडियो कॉल पर लुट रहे लोग, ठगी के इस तरीके से सावधान!
    Digital Arrest : हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए अपराधियों ने उन्‍हें ‘डिज‍िटल अरेस्‍ट’ किया।
  • गुस्सा करने वालों सावधान! दिल की गंभीर बिमारी का खतरा- स्टडी
    नई स्टडी में कहा गया है कि एकदम से बहुत ज्यादा गुस्सा करना ब्लड वेसल की लाइनिंग पर बहुत ज्यादा दबाव डालता है जिससे हार्ट स्ट्रोक भी आ सकता है।
  • Cyber Fraud: महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन लूट लिए Rs. 11 लाख
    नोएडा के साइबर पुलिस स्टेशन की एक इंस्पेक्टर का कहना है कि यह मामला 13 नवंबर का है, जब सेक्टर 34 के धवलगिरी अपार्टमेंट में रहने वाली सीजा टीए को एक फोन कॉल आया।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »