• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • 'कांतारा' 250 करोड़ को पार कर 2022 की टॉप 5 फिल्मों में शामिल, 'द कश्मीर फाइल्स' को भी छोड़ा पीछे

'कांतारा' 250 करोड़ को पार कर 2022 की टॉप 5 फिल्मों में शामिल, 'द कश्मीर फाइल्स' को भी छोड़ा पीछे

फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 275 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

'कांतारा' 250 करोड़ को पार कर 2022 की टॉप 5 फिल्मों में शामिल, 'द कश्मीर फाइल्स' को भी छोड़ा पीछे

कांतारा ने 2022 की सबसे हिट साबित हुई टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

ख़ास बातें
  • 'कांतारा' गुजरते दिनों के साथ कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है।
  • हिंदी बेल्ट फिल्म में 50 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।
  • फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 275 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
विज्ञापन
ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) और सप्तमी गौड़ा (Sapthami Gowda) की 'कांतारा' (Kantara) गुजरते दिनों के साथ कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। इतने कम बजट में बनी फिल्म इतना बड़ा कलेक्शन करेगी, किसी से नहीं सोचा था। यह ऐसी फिल्म साबित हुई है जैसे छोटे खोखे में बड़ा बारूद। फिल्म ने साबित कर दिया है कि कहानी में अगर दम हो तो कम बजट फिल्म भी तहलका मचा सकती है। कांतारा भी ऐसी ही फिल्म है जिसने पहले साउथ इंडिया में धमाल मचाया और देश और दुनिया के बाकी हिस्सों में। 

फिल्म हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों का ही भरपूर प्यार मिला है। इसी की बदौलत फिल्म अब 255 करोड़ रुपये के कलेक्शन को भी पार कर चुकी है। इसने 2022 की सबसे हिट साबित हुई टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। यह फिल्म द कश्मीर फाइल्स की कमाई से भी आगे निकल गई है। कश्मीर फाइल्स ने 252 करोड़ रुपये की कमाई की थी जिसको कांतारा ने पार कर लिया है। अब कांतारा इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 5वें नम्बर पर पहुंच चुकी है। यहां तक कि फिल्म के लिए ऑस्कर की मांग भी की जा चुकी है। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तो यहां तक कहा जा रहा है कि फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 275 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 5 हफ्ते बीत चुके हैं और यह लगातार आगे बढ़ रही है। इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पहले नम्बर पर KGF 2 है जिसने अब तक 860 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। उसके बाद साउथ की ही फिल्म RRR है जिसने 775 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। तीसरे नम्बर पर आती है ब्रह्मास्त्र, जिसने 268 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस लिस्ट में चौथी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन है जिसने 265 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके बाद कांतारा है जिसने 255 करोड़ रुपये के करीब करोबार कर लिया है। फिल्म की कमाई का ग्राफ अभी भी ऊपर की ओर जा रहा है। जबकि फिल्म महज 16 करोड़ रुपये में बनी है। 

फिल्म कांतारा की कहानी (Film Kantara Full Story )
फिल्म की कहानी सन् 1847 में शुरू होती है। एक राजा जो काफी बेचैन रहता था, एक दिन जंगल में जाता है जहां उसे वहां के स्थानीय देवता पंजुरी की मूर्ति दिखाई पड़ती है। मूर्ति को देखने के बाद राजा मन अपने आप ही शांत हो जाता है। मूर्ति से प्रभावित वह राजा उसे अपने महल में लाने की इच्छा करता है। इससे पहले कि वह मूर्ति को लेकर जाता, गांव के लोग वहां पहुंच जाते हैं और मूर्ति को ले जाने से मना कर देते हैं। 

गांव वालों का कहना था कि राजा जो चाहे ले जा सकते हैं, लेकिन उनके देवता की मूर्ति को ले जाने का उन्हें अधिकार नहीं है। कभी एक चमत्कार होता है और पंजुरी देव एक गांववाले के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। वे राजा से कहते हैं कि मैं तुम्हारे साथ चलने के लिए तैयार हूं, लेकिन एक शर्त है। 

शर्त ये है कि जहां तक मेरी (पंजुरी देवता) की चीख जाएगी, वहां तक की जमीन राजा को इन गांव वालों को देनी होगी, ताकि देवता के जाने के बाद भी वह खुशहाल रह सकें। राजा जमीन देने के लिए राजी हो गया तो पंजुरी देव भी राजा के साथ जाने के लिए तैयार हो गए। यहां पर पुंजरी देव ने राजा से पहले ही साफ तौर पर कह दिया कि अगर राजा या उसके किसी वंशज ने यह जमीन वापस लेने की कोशिश की तो उसका परिणाम बहुत भयंकर होगा। 

उसके बाद कहानी सीधे सन् 1970 में शुरू होती है। उस वक्त के एक राजा को जमीन पर लालच आ जाता है और वर जमीन गांव वालों से वापस छीनने की कोशिश करता है। यहां पर भूत कौला का जिक्र आता है जो मंगलौर के तटीय इलाकों में एक प्रकार की पूजा होती है, जिसे एक नर्तक करता है। इस पूजा करने वाले शख्स के अंदर पंजुरी देव के आने की मान्यता है। 

राजा इसी भूत कौला के दौरान जमीन को वापस मांगता है लेकिन नर्तक के अंदर पंजुरी देव आ जाते हैं। देवता जमीन देने को राजी हो जाते हैं लेकिन साथ ही कह देते हैं कि उसके बाद राजा के वंश का विनाश हो जाएगा। हुआ भी ऐसा ही, राजा के वंशज की कुछ दिनों बाद ही मौत हो जाती है। 

उसके बाद कहानी 1990 में शुरू होती है जिसमें राजा के अन्य वंशज अच्युत कुमार की नजर भी इसी जमीन पर पड़ी होती है। यहां ऋषभ शेट्टी गांव का रखवाला बना हुआ है। सप्तमी गौड़ा उनकी प्रेमिका बनी हैं। क्या ये दोनों मिलकर राजा के वंशज से गांव की जमीन को बचा पाते हैं, यह आपको सिनेमाघरों में जाकर पता लगेगा। अगर आप एक विजुल ट्रीट फिल्म देखना चाहते हैं तो कांतारा को मिस न करें। फिल्म का अंत सीक्वल की गुंजाइश के साथ होता है। फिल्म का दम इसी से पता लग जाता है कि इसे आईएमडीबी पर 9.5 रेटिंग दी गई है। 



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »