• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • कांतारा फिल्म के लिए अब ऑस्कर की उठ रही मांग, सोशल मीडिया ट्रेंड कर रहा बड़ा इशारा!

कांतारा फिल्म के लिए अब ऑस्कर की उठ रही मांग, सोशल मीडिया ट्रेंड कर रहा बड़ा इशारा!

ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी यह कन्नड़ फिल्म अब साउथ इंडिया समेत नॉर्थ इंडिया के दर्शकों के मन में भी बस चुकी है।

कांतारा फिल्म के लिए अब ऑस्कर की उठ रही मांग, सोशल मीडिया ट्रेंड कर रहा बड़ा इशारा!

Photo Credit: Twitter/Kantara_A legend

Twitter पर दर्शकों ने कांतारा को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किए जाने की मुहिम छेड़ दी है।

ख़ास बातें
  • 'कांतारा' (Kantara) ने भारत में तीन हफ्ते में 100 करोड़ रुपये कमा लिए थे
  • कांतारा नॉर्थ की हिंदी बेल्ट में भी काफी अच्छा बिजनेस कर रही है।
  • अब फिल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट करने की मांग तेजी से उठ रही है।
विज्ञापन
फिल्म कांतारा (Kantara Movie) बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में तो लगातार आगे बढ़ ही रही है, लेकिन अब इसके लिए ऑस्कर की मांग भी उठने लगी है। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी यह कन्नड़ फिल्म अब साउथ इंडिया समेत नॉर्थ इंडिया के दर्शकों के मन में भी बस चुकी है। फिल्म अब तक 170 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है। इस फिल्म की पॉपुलरिटी को देखते हुए हाल ही में इसका हिंदी वर्जन भी रिलीज किया गया था। हिंदी भाषा में भी फिल्म ने अपना जादू दिखाया और 6 दिन में 13 करोड़ रुपये कमा लिए। अभी भी इसकी कमाई का ग्राफ ऊपर ही चढ़ता जा रहा है। फिल्म इतनी पॉपुलर हो चुकी है कि अब इसे ऑस्कर में भेजे जाने की मांग होने लगी है। 

फिल्म कांतारा के मेकर्स इन दिनों खुशी से फूले नहीं समा रहे। एक तरफ फिल्म जहां हर रोज करोड़ों रुपये कमा रही है, वहीं अब इसके ऑस्कर में जाने के आसार भी बनते जा रहे हैं। Twitter पर दर्शकों ने कांतारा को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किए जाने की जैसे मुहिम छेड़ दी है। ट्विटर पर #KantaraForOscars तेजी से ट्रेंड कर रहा है। आप भी देखें इस मूवी के फैन्स किस अंदाज में फिल्म के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन की मांग कर रहे हैं।
 
 
 

फिल्म 'कांतारा' (Kantara) ने भारत में तीन हफ्ते में 100 करोड़ रुपये कमा लिए थे। हिंदी में रिलीज हुई कांतारा नॉर्थ की हिंदी बेल्ट में भी काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म ने रिलीज के बाद अभी तक 13 करोड़ की कमाई कर ली है और जल्द ही यह 15 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लेगी। फिल्म कांतारा की आईएमडीबी रेटिंग (Kantara Imdb Rating) 9.4 है। भारत की टॉप 250 फिल्में जो आईएमडीबी पर हैं, उनमें कांतारा सबसे टॉप पर आ चुकी है। किसी कन्नड़ फिल्म ने आजतक ये मुकाम हासिल नहीं किया था। 
 

कांतारा में ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) और सप्तमी गौड़ा (Sapthami Gowda) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। उनके साथ में किशोर, अच्युत कुमार, और प्रमोद शेट्टी भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं। फिल्म के निर्देशक और लेखक भी ऋषभ शेट्टी हैं। इसे विजय किरागंदूर ने प्रड्यूस किया है। फिल्म का म्यूजिक दिया है बी अजनीश लोकनाथ ने और एडिटिंग के.एम प्रकाश ने की है। इसे होम्बले फिल्म्स स्टूडियो ने बनाया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »