Republic Day 2023 : इस गणतंत्र दिवस OTT पर परिवार के साथ देख सकते हैं ये फ‍िल्‍में

Republic Day 2023 : अगर आप शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान नहीं देख पा रहे हैं, तो अभिनेता की स्‍वदेस को स्‍ट्रीम कर सकते हैं।

Republic Day 2023 : इस गणतंत्र दिवस OTT पर परिवार के साथ देख सकते हैं ये फ‍िल्‍में

लगान और राजी फ‍िल्‍में भी हैं, जिन्‍हें इस गणतंत्र दिवस आप ओटीटी पर देख सकते हैं।

ख़ास बातें
  • ओटीटी पर तमाम देशभक्ति फ‍िल्‍में मौजूद हैं
  • इनमें राजी, स्‍वदेस, लगान आदि शामिल हैं
  • गणतंत्र दिवस पर आप ओटीटी पर फ‍िल्‍में देख सकते हैं
विज्ञापन
जनवरी यानी भारत के गणतंत्र का महीना। इस साल 26 जनवरी को भारत अपने 74वें गणतंत्र में प्रवेश करेगा। यह हमें याद दिलाता है हमारे संविधान की। 26 जनवरी यानी सार्वजनिक अवकाश का दिन। इस दिन पूरे देश में विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन होता है। लोग दिन से ही घूमने-फ‍िरने और मनोरंजन के लिए निकल जाते हैं। एंटरटेनमेंट की बात करें, तो इस साल लोग शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) के साथ गणतंत्र दिवस का दिन बिताने की तैयारी कर रहे हैं। बड़ी संख्‍या में लोग घर पर रहकर भी टीवी और OTT का रुख करेंगे। हम आपके लिए ऐसी 5 देशभक्‍त‍ि से ओत-प्रोत फ‍िल्‍मों की जानकारी लेकर आए हैं, जिन्‍हें आप 26 जनवरी को स्‍ट्रीम कर सकते हैं।  

फ‍िल्‍म : स्‍वदेस (Netflix)
शाहरुख खान के फैन हैं, लेकिन पठान देखने की योजना नहीं बन पा रही, तो इस गणतंत्र दिवसर पर आप किंग खान की स्‍वदेस को स्‍ट्रीम कर सकते हैं। यह उनकी बेस्‍ट फ‍िल्‍मों में से एक कही जा सकती है। साल 2004 में आई इस फ‍िल्‍म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्‍ट किया था। वही गोवारिकर जो जोधा-अकबर का निर्माण कर चुके हैं। स्‍वदेस में शाहरुख का किरदार एनआरआई मोहन भार्गव का है। मोहन उस महिला की तलाश में भारत आता है, जिसने उसे पाला था। भारत लौटकर मोहन को देश से अपने प्‍यार का एहसास होता है, वह Nasa की नौकरी छोड़कर भारत में ही रहने लगता है। फ‍िर क्‍या होता है, यह जानने के लिए आपको नेटफ्लिक्‍स पर यह फ‍िल्‍म देखनी होगी। 

फ‍िल्‍म : लगान (Netflix)
आमिर की फ‍िल्‍म लगान (Lagaan) इस गणतंत्र दिवस एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकती है। साल 2001 में रिलीज हुई इस फ‍िल्‍म ने ऑस्‍कर तक का सफर तय किया था। इस फ‍िल्‍म को भी आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्‍ट किया था। फ‍िल्‍म की कहानी भारत के एक गांव के रहने वाले लोगों और अंग्रेजों के बीच खेले गए क्रिकेट मैच पर आधारित है। यह फ‍िल्‍म नेटफ्लिक्‍स पर उपलब्‍ध है। 

फ‍िल्‍म : राजी (Amazon Prime Video)
साल 2018 में आई फ‍िल्‍म राजी को मेघना गुलजार ने डायरेक्‍ट किया था। इसमें आलिया भट्ट मुख्‍य भूमिका में हैं। उन्‍होंने सहमा खान नाम की एक अंडरकवर भारतीय एजेंट की भूमिका निभाई है। अपने मिशन के लिए वह एक पाकिस्तानी सेना के अधिकारी से शादी करती हैं। इसके बाद क्‍या कुछ होता है, इसका पता चलेगा एमेजॉन प्राइम वीडियाे पर। 

फ‍िल्‍म : उरी : द सर्जिकल स्‍ट्राइक (ZEE5)
उरी फ‍िल्‍म ने विकी कौशल को स्‍टार अभिनेता के रूप में स्‍थापित किया। आदित्‍य धर निर्देशित यह फ‍िल्‍म साल 2016 में जम्‍मू-कश्‍मीर के उरी में हुए सेना के अड्डे पर हमले और उसके बाद भारत के जवाबी हमले को पेश करती है। इस फ‍िल्‍म को ZEE5 पर स्‍ट्रीम किया जा सकता है।  

फ‍िल्‍म : शेरशाह (Amazon Prime Video)
करगिल युद्ध में अपनी जांबाजी और वीरता से देश का मान बढ़ाने वाले कैप्‍टन विक्रम बत्रा को कौन नहीं जानता। उन्‍हें मरणोपरांत परमवीर चक्र दिया गया था। विक्रम बत्रा की जांबाजी पर बनी फ‍िल्‍म शेरशाह को आप इस 26 जनवरी ओटीटी पर स्‍ट्रीम कर सकते हैं। मुख्‍य भूमिका में हैं सिद्धार्थ मल्‍होत्रा। पता है- प्राइम वीडियो। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »