• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • पाकिस्तान में मिला सुपरस्टार रजनीकांत का हमशक्ल, सोशल मीडिया पर मची खलबली, देखें फोटो

पाकिस्तान में मिला सुपरस्टार रजनीकांत का हमशक्ल, सोशल मीडिया पर मची खलबली, देखें फोटो

रहमत गशकोरी पाकिस्तान में सरकारी नौकरी पर थे और अब रिटायर्ड हैं।

पाकिस्तान में मिला सुपरस्टार रजनीकांत का हमशक्ल, सोशल मीडिया पर मची खलबली, देखें फोटो

पाकिस्तान का ये शख्स देखने में बिल्कुल रजनीकांत जैसा है।

ख़ास बातें
  • रजनीकांत जैसा दिखने वाला शख्स सोशल मीडिया पर बना नई सेंसेशन।
  • पहले ये पाकिस्तान में सरकारी नौकरी पर थे और अब रिटायर्ड हैं।
  • अक्सर लोग उन्हें रजनीकांत समझकर घेर लेते हैं।
विज्ञापन
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत जैसा दिखने वाला शख्स सोशल मीडिया पर नई सेंसेशन बना हुआ है। दुनिया में कई बार मिलती जुलती या फिर एक जैसी शक्ल के आदमी देखे जाते हैं। लेकिन जब किसी की शक्ल किसी मशहूर हस्ती से मिलती है तो वह सबके आकर्षण का केंद्र बन जाता है। पाकिस्तान से एक ऐसे ही शख्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो देखने में बिल्कुल साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत जैसा दिखता है। पाकिस्तान में दर्शक भारतीय फिल्मों को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में किसी पाकिस्तानी शख्स की शक्ल भारत के सुपरस्टार मिलना दिलचस्प बात है। रजनीकांत जैसा दिखने वाला ये शख्स आखिर कौन है, हम आपको इसके बारे में बताते हैं। 

सुपरस्टार रजनीकांत जैसे लुक्स वाला ये शख्स रहमत गशकोरी है। इनकी फोटो सोशल मीडिया पर आजकल तेजी से वायरल हो रही हैं। देखने में ये बिल्कुल रजनीकांत जैसे लगते हैं। इनकी एक फोटो हंसते हुए भी वायरल हो रही है। अगर दोनों लोगों की फोटो एक साथ रख दें तो पहचानना मुश्किल हो जाएगा कि यह दोनों शख्स एक ही हैं या फिर अलग-अलग व्यक्तियों की फोटो है। आप भी नजर डालें इनकी वायरल फोटो पर। 
 
 

रहमत गशकोरी के बारे में आपको ये भी बता दें कि पहले यह पाकिस्तान में सरकारी नौकरी पर थे और अब रिटायर्ड हैं। रजनीकांत से शक्ल मिलने की बात पर वह स्वयं भी काफी खुश नजर आते हैं। रजनीकांत का हमशक्ल होने के चलते वह मीडिया में पहले भी चर्चा में आ चुके हैं और मानते हैं कि भगवान ने उनको एक महान कलाकार के जैसे लुक्स दिए हैं। इतना ही नहीं, उनके साथ कई ऐसे वाकये भी हुए हैं जब लोग उनको रजनीकांत समझ लेते हैं और वहां पर भीड़ इकट्ठा होने लगती है। 

रहमत गशकोरी ने बताया कि कई बार उनके साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं जब लोग उन्हें रजनीकांत समझकर घेर लेते हैं। ऐसे ही एक बार वह किसी मेडिकल चेकअप के लिए गए थे तो वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने लगे। जब से वह रजनीकांत के हमशक्ल के रूप में पॉपुलर हुए हैं, तब से ही उन्हें रजनीकांत की मिमिक्री करना भी शुरू कर दिया है। सुपरस्टार रजनीकांत के बारे में रहमत का कहना है कि वह खुद उनसे मिलना चाहते हैं और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाना चाहते हैं। रहमत अब पाकिस्तान के रजनीकांत के नाम से भी जाने जाने लगे हैं।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »