Pushpa 2 The Rule कब होगी रिलीज? अल्‍लू अर्जुन ने बता दिया, जानें

Pushpa 2 The Rule : अभिनेता अल्‍लू अर्जुन ने ‘पुष्‍पा : द रूल’ की रिलीज डेट को अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Pushpa 2 The Rule कब होगी रिलीज? अल्‍लू अर्जुन ने बता दिया, जानें

Photo Credit: alluarjunonline

एक पोस्‍टर भी अभिनेता ने शेयर किया है। इसमें एक शख्‍स राजसी अंदाज में बैठा है।

ख़ास बातें
  • पुष्‍पा : द रूल की रिलीज डेट आई सामने
  • अगले साल रिलीज होगी फ‍िल्‍म
  • 15 अगस्‍त 2024 की तारीख हुई तय
विज्ञापन
साउथ की बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर ‘पुष्‍पा : द राइज' (Pushpa: The Rise) ने 2021 में तब तहलका मचा दिया था, जब कोविड की पाबंदियों के बीच लोग एक शानदार फ‍िल्‍म का इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने यह तो बता दिया था कि पुष्‍पा की कहानी अभी खत्‍म नहीं हुई है और अगला पार्ट आएगा। लेकिन कब? हर कोई इसका इंतजार कर रहा था। ‘पुष्‍पा : द राइज' की कहानी अब पहुंच गई है ‘पुष्‍पा : द रूल' (Pushpa: The Rule) तक। मेकर्स ने फ‍िल्‍म की रिलीज डेट को भी रिवील कर दिया है।   

अभिनेता अल्‍लू अर्जुन ने ‘पुष्‍पा : द रूल' (Pushpa: The Rule) की रिलीज डेट को अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बताया है कि फ‍िल्‍म अगले साल यानी 2024 में 15 अगस्‍त को रिलीज होगी। इसके साथ ही एक पोस्‍टर भी अभिनेता ने शेयर किया है। इसमें एक शख्‍स राजसी अंदाज में बैठा है। उसकी उंगलियों में कई अंगुठियां हैं और खून के छींटे भी नजर आते हैं। 
 


फोटो शेयर करते हुए अभिनेता ने सरल कैप्‍शन में बताया- "August 15th 2024!!! #Pushpa2TheRule."। अल्‍लू अर्जुन ने जैसे ही यह जानकारी शेयर की, तो तहलका मच गया। दो घंटे पहले शेयर की गई इन्‍फर्मेशन को अबतक 12 लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स मिल चुके हैं।   

साल 2021 में आई पुष्पा: द राइज उन फ‍िल्‍मों में शामिल है, जिसने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता पाई। अल्लू अर्जुन ने पुष्‍पा के किरदार से लोगों को अपना फैन बना दिया। बीते दिनों यह खबर आई कि अल्लू अर्जुन को पुष्‍पा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार दिया जाएगा, तो उनके फैंस खुशी से झूम उठे। फ‍िल्‍म को बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍शन का अवॉर्ड भी मिला है। यह फ‍िल्‍म Amazon Prime Video पर देखी जा सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »