Pathan Advance Booking: फिल्म Pathan की एडवांस बुकिंग शुरू, विदेशों में हाउसफुल हुए सभी थिएटर्स

Pathan Advance Booking: गाने ‘बेशर्म रंग’ में एक्ट्रेस दीपिका द्वारा पहने गए भगवे रंग की बिकिनी को लेकर कई संगठनों ने फिल्म पर आपत्ति जताते हुए बायकॉट करने की मागं की है। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है और विदेशों में इस फिल्म को काफी शानदार परिणाम मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जनवरी 2023 09:25 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है
  • एडवांस बुकिंग से विदेशों में पठान को कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है
  • जर्मनी में पठान की एडवांस बुकिंग 28 दिसंबर को शुरू की गई थी

शहरुख खान की फिल्म पठान की ए़डवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है, फिल्म को जर्मनी में काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।

Pathan Advance Booking: शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर बवाल मचा हुआ। फिल्म पठान का एक गाना कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था। उस गाने के नाम ‘बेशर्म रंग' और फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण द्वारा पहने गए भगवे रंग की बिकिनी को लेकर फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाने लगा। लोगों ने फिल्म को लेकर कई मीम्स भी बना डाले। जिसके बाद कई संगठनों फिल्म पर आपत्ति जताते हुए इसे बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। हाल ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म में जरूरी बदलाव करने का आदेश भी दिया है। इन सब के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। और विदेशों में इस फिल्म को काफी शानदार परिणाम मिल रहा है।
 
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख की फिल्म ‘पठान‘ ने जर्मनी में रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग की है। वहां शो के पहली दिन के सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं। इससे ये बात तो साफ है कि शाहरुख को ऐसे ही नहीं ग्लोबल स्टार माना जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग भारत सही दुनिया भर में हैं। फिल्म ने जर्मनी में एडवांस बुकिंग से सबको हैरान कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले ही इस तरह का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलना इसके मेकर्स के लिए एक अच्छी खबर है।
 
रिपोर्ट्स के अनुसार पठान फिल्म की एडवांस बुकिंग जर्मनी में 28 दिसंबर को शुरू की गई थी। जिसमें फिल्म रिलीज के पहले दिन के सभी शोज की एडवांस बुकिंग हाउसफुल है। इस रिस्पॉन्स को देखकर ये बात तो साफ है कि फिल्म को दर्शकों का पूरा प्यार मिल रहा है।

फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने फिल्म के मेकर्स को ‘पठान' में जरूरी बदलाव के साथ रिलीज से पहले इसे सबमिट करने को कहा है। फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग' के साथ ही फिल्म से कुछ सीन्स भी हटाने की नसीहत दी गई है। आपको बता दें कि फिल्म पठान को 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.