Netflix Price Hike : नेटफ्लिक्‍स के प्‍लान और महंगे हुए, जानें नए रेट

Netflix Plan Hike : प्रीमियम प्लान के यूजर्स को पहले 19.99 डॉलर हर महीने देने होते थे, अब उन्‍हें 22.99 डॉलर देने होंगे।

Netflix Price Hike : नेटफ्लिक्‍स के प्‍लान और महंगे हुए, जानें नए रेट

ऐसा दूसरी बार हुआ है जब नेटफ्लिक्‍स ने इस साल कीमतों में इजाफा किया है।

ख़ास बातें
  • नेटफ्लिक्‍स ने महंगे किए सब्‍सक्र‍िप्‍शन प्‍लान
  • अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस में बढ़ोतरी
  • भारतीय यूजर्स पर फ‍िलहाल नहीं होगा असर
विज्ञापन
Netflix Plan Hike : नेटफ्लिक्‍स ने यूजर्स को झटका देते हुए अपने प्‍लान्‍स फ‍िर महंगे कर दिए हैं। इसका मतलब है कि इस OTT पर फ‍िल्‍म और वेब सीरीज देखने के लिए ज्‍यादा पैसे चुकाने होंगे। कंपनी ने बेसिक प्‍लान में 2 डॉलर यानी करीब 166 रुपये प्रतिमाह का इजाफा किया है। प्रीमियम प्‍लान से जुड़े यूजर्स को अब हर महीने 3 डॉलर यानी करीब 249 रुपये ज्‍यादा देने होंगे। आपके लिए अच्‍छी बात यह है कि कीमतों में बढ़ोतरी भारत के लिए नहीं है। यह दाम अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस में बढ़ाए गए हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, बेसिक प्लान के यूजर्स के पहले 9.99 डॉलर हर महीने देने होते थे, अब उन्‍हें 11.99 डॉलर देने होंगे। प्रीमियम प्लान के यूजर्स को पहले 19.99 डॉलर हर महीने देने होते थे, अब उन्‍हें 22.99 डॉलर देने होंगे। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब नेटफ्लिक्‍स ने इस साल कीमतों में इजाफा किया है। 

हालांकि कंपनी ने ऐड दिखाने वाले प्‍लान और स्‍टैंडर्ड टियर प्‍लान की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। इसी साल कंपनी ने पासवर्ड शेयर पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से एक यूजर आईडी पर अलग-अलग लोगों द्वारा नेटफ्लिक्‍स इस्‍तेमाल करने की सुविधा बंद हो गई थी। हालांकि बाद में कंपनी ने एक्‍स्‍ट्रा चार्ज देकर मेंबर जोड़ने का ऑप्‍शन दिया था। 

मौजूदा प्राइस हाइक को लेकर नेटफ्लिक्‍स की ओर से स्‍टेकहोल्‍डर्स को लेटर लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि वह अपने यूजर्स को ज्‍यादा वैल्‍यू देती है और इसके बदले कभी-कभी उनसे थोड़ा ज्‍यादा पे करने को कहा जाता है। कहा जाता है कि पासवर्ड शेयर पर रोक लगाने से नेटफ्लिक्‍स को फायदा हुआ है और उसके सब्‍सक्र‍िप्‍शन में बढ़ोतरी हुई है। 

हालांकि नए फैसले का कितना फायदा कंपनी को मिलेगा, यह कहना अभी जल्‍दबाजी होगी। अच्‍छी बात है कि फ‍िलहाल भारतीय यूजर्स इससे प्रभावित नहीं होंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »