Netflix की ऐडवर्टाइजमेंट वाली सर्विस के सब्सक्राइबर्स हुए 9 करोड़ से ज्यादा

नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय कंटेंट में दक्षिण कोरिया की ड्रामा सीरीज 'Squid Game' और स्पैनिश सीरीज 'Money Heist' शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 मई 2025 21:29 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष नवंबर में यह आंकड़ा लगभग सात करोड़ सब्सक्राइबर्स का था
  • इस स्ट्रीमिंग सर्विस ने भाषाओं के अधिक विकल्प पेश किए हैं
  • नेटफ्लिक्स ने अपने एडवर्टाइजिंग वाले प्लान का प्राइस कम रखा है

कंपनी की योजना एडवर्टाइजिंग को रेवेन्यू का एक बड़ा सोर्स बनाने की है

लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस Netflix के ऐडवर्टाइजमेंट वाले सब्सक्रिप्शन प्लान का इस्तेमाल करने वाले सब्सक्राइबर्स संख्या बढ़कर लगभग 9.4 करोड़ हो गई है। पिछले वर्ष नवंबर में यह आंकड़ा लगभग सात करोड़ सब्सक्राइबर्स का था। दुनिया के कई देशों में उपलब्ध Netflix के पास 30 करोड़ से ज्यादा इंटरनेशनल सब्सक्राइबर्स हैं। 

पिछले महीने Netflix ने बताया था कि उसके ऐडवर्टाइजमेंट्स सपोर्ट वाले प्लान की नई साइन-अप्स में हिस्सेदारी लगभग 55 प्रतिशत की है। इंटरनेशनल यूजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए मौजूदा वर्ष की शुरुआत में इस स्ट्रीमिंग सर्विस ने भाषाओं के अधिक विकल्प पेश किए थे। इसने डबिंग और सबटाइटल के विकल्पों को बढ़ाया है। नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय कंटेंट में दक्षिण कोरिया की ड्रामा सीरीज 'Squid Game' और स्पैनिश सीरीज 'Money Heist' शामिल हैं। 

अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने हाल ही में विदेश में बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। इसका उद्देश्य अमेरिका में फिल्म प्रोडक्शन को बढ़ावना देना है। इससे नेटफ्लिक्स जैसी स्ट्रीमिंग सर्विसेज को लेकर इनवेस्टर्स की आशंकाएं बढ़ी थी। कंपनी की योजना एडवर्टाइजिंग को रेवेन्यू का एक बड़ा सोर्स बनाने की है। इसके राइवल्स की तुलना में एडवर्टाइजिंग बिजनेस की हिस्सेदारी कम है। कई वर्षों तक नेटफ्लिक्स ने एडवर्टाइजिंग वाले टेलीविजन कंटेंट से दूरी रखी थी। नेटफ्लिक्स ने लगभग दो वर्ष पहले कस्टमर्स की संख्या घटने पर एडवर्टाइजिंग को जोड़ा था। 

नेटफ्लिक्स ने अपने एडवर्टाइजिंग वाले प्लान का प्राइस कम रखा है। इसका भी कंपनी को फायदा भी मिल रहा है। Amazon Prime जैसे इसके राइवल्स ने एडवर्टाइजिंग पसंद नहीं करने वाले यूजर्स से अधिक प्राइस देने को कहा था। इस वजह से इनके यूजर्स की बड़ी संख्या एडवर्टाइजिंग वाले प्लान पर शिफ्ट हो गई है। नेटफ्लिक्स ने National Football League जैसे स्पोर्टिंग इवेंट्स के साथ लाइव प्रोग्रामिंग में भी इनवेस्ट किया है। इन इवेंट्स में एडवर्टाइजमेंट्स को इसके सभी यूजर्स के सामने पेश किया जाएगा। इससे मार्केटर्स के लिए भी अतिरिक्त इनवेंटरी बन सकेगी। भारत में नेटफ्लिक्स को टक्कर देने वाली JioHotstar के पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या 20 करोड़ से ज्यादा हो गई है। लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लाइव ब्रॉडकास्ट से JioHotstar को सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। यह बिलिनेयर Mukesh Ambani की Reliance Industries और Walt Disney का एक ज्वाइंट वेंचर है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  4. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  5. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  6. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  7. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  8. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  10. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.