Martin Hindi Teaser Out: 'मार्टिन' के टीजर को देखकर आप भूल जाएंगे KGF और RRR! देखें वीडियो

गुरुवार को Lahari Music | T-Series ने अपने यूट्यूब चैनल पर Martin का टीजर वीडियो पोस्ट किया और महज एक दिन में इस टीजर को 4 करोड़ बार देखा जा चुका है।

Martin Hindi Teaser Out: 'मार्टिन' के टीजर को देखकर आप भूल जाएंगे KGF और RRR! देखें वीडियो

Photo Credit: Screengrab YouTube ( Lahari Music | T-Series)

Martin को कुल पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा

ख़ास बातें
  • गुरुवार को Martin का हिंदी टीजर वीडियो रिलीज हुआ
  • फिल्म पांच भाषाओं में इस साल रिलीज होगी
  • करीब ढाई मिनट के टीजर को खबर लिखते समय तक 4 करोड़ व्यूज मिल चुके थे
विज्ञापन
Martin, साउथ सिनेमा की एक अपकमिंग एक्शन फिल्म, जिसका हिंदी टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को रिलीज होने के साथ ही बड़ी संख्या में व्यूज हासिल हुए हैं। टीजर से पता चलता है कि फिल्म जबरदस्त एक्शन सीन से भरी होगी। टीजर वीडियो करीब ढाई मिनट का है और खबर लिखते समय तक इसे 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका था। टीजर आपको RRR या KGF की याद दिलाएगा। फिल्म में कन्नड स्टार ध्रुव सरजा लीड रोल में दिखाई देंगे।

गुरुवार को Lahari Music | T-Series ने अपने यूट्यूब चैनल पर Martin का टीजर वीडियो पोस्ट किया और महज एक दिन में इस टीजर को 4 करोड़ बार देखा जा चुका है। खबर लिखते समय तक टीजर वीडियो नंबर 3 पर ट्रेंड कर रहा था। टीजर करीब ढाई मिनट का है और धांसू एक्शन से भरा है। टीजर से ही पता चलता है कि फिल्म धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी पर्दे के पीछे ही है, लेकिन यह पुष्टि की जा चुकी है कि Martin इस साल ही रिलीज होगी।

आप नीचे Martin का टीजर वीडियो देख सकते हैं:-


टीजर में दिख रहा है कि मार्टिन पाकिस्तान में दुश्मनों के बीच जेल में होता है। वह भारतीय मूल का है और उसे पाकिस्तान में खूंखार व्यक्ति माना जा रहा है। टीजर शुरुआत से लेकर अंत तक गोलियों और बम की आवाजों से भरा है। इसमें हर एक फ्रेम फाइटिंग सीन से भरा है। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड भाषा में रिलीज होगी।

'मार्टिन' का निर्देशन एपी अर्जुन ने किया है। बता दें कि ध्रुव सरजा ने एपी अर्जुन की फिल्म 'अधूरी' से ही इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और अब एक बार फिर ये जोड़ी साथ है। ध्रुव सर्जा ने हाल ही में 'केडी- द डेविल' (KD- The Devil) फिल्म का भी ऐलान किया था। इस फिल्म में भी ध्रुव का जबरदस्त एक्शन अवतार में दिख रहे हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Martin, Martin Teaser, Martin Hindi Teaser
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  2. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  5. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  6. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  9. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  10. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »