• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 10 हजार से भी सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung का ये शानदार स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट सेल पर तगड़ा ऑफर

10 हजार से भी सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung का ये शानदार स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट सेल पर तगड़ा ऑफर

Samsung Galaxy F13 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है, लेकिन 35 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 9,699 रुपये में मिल रहा है।

10 हजार से भी सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung का ये शानदार स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट सेल पर तगड़ा ऑफर

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F13 में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy F13 में 50MP का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy F13 की खरीद पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन
अगर आप अपने लिए कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Flipkart Big Saving Days Sale स्मार्टफोन खरीदने के लिए तगड़ा मौका है। जी हां हम आपको Samsung Galaxy F13 के बारे में बता रहे हैं, जिसे सेल में भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। सेल के दौरान Samsung Galaxy F13 की कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है। आइए Samsung Galaxy F13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy F13 पर ऑफर

Samsung Galaxy F13 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि सेल में यह स्मार्टफोन 9,699 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis बैंक कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है।

फ्रीबीज में Discovery+ Subscription पर 25 प्रतिशत ऑफ मिल सकता है। वहीं महज 1 रुपये में SonyLIV, Zee5, Lionsgate Play, ShemarooME और ShortsTV अन्य का लाभ पा सकते हैं। इस फोन को 1,617 रुपये प्रति माह नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।

एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 8,450 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
 

Samsung Galaxy F13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy F13 में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरा की बात की जाए तो इस फोन में 50MP का पहला कैमरा, 5MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह फोन Exynos 850 प्रोसेसर पर काम करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर बेस्ड One UI Core 4.1 पर काम करता है।

कैमरा की बात की जाए तो इस फोन के फ्रंट में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »