KBC 14: 7.5 करोड़ का सवाल जीतने से चूके शाश्वत गोयल, क्या आपको आता है इस सवाल का जवाब?

7.5 करोड़ रुपये के लिए उनसे सवाल किया गया था-  किस ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी को प्राइमस इन इन्डिस आदर्श वाक्य दिया गया था क्योंकि वह भारत में तैनात होने वाली पहली टुकड़ी थी?

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2022 10:00 IST
ख़ास बातें
  • शाश्वत गोयल दूसरे करोड़पति बनने से चूके
  • नहीं दे पाए 7.5 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब
  • जीते हुए 1 करोड़ रुपये भी वो गंवा बैठे

कौन बनेगा करोड़पति-14 में शाश्वत गोयल दूसरे करोड़पति बनने से चूक गए।

सोनी टीवी के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति-14 (KBC 14) में शाश्वत गोयल दूसरे करोड़पति बनने से चूक गए। गेम में उनसे आखिर में एक गलती हो गई। इस गलती की वजह से उन्हें अपनी जीती हुई 7.5 करोड़ की रकम भी गंवानी पड़ गई। शाश्वत ने खेल बहुत संभल कर खेला और मिली हुई तीनों लाइफ लाइन का इस्तेमाल काफी समझदारी से किया। 

शाश्वत गोयल ने अपनी आखिरी लाइफ लाइन का इस्तेमाल 75 लाख रुपये के सवाल पर किया था। उसके बाद वो 1 करोड़ रुपये जीत गए थे। उनका अगला सवाल 7.5 करोड़ रुपये के लिए था। इस सीजन में शाश्वत 7.5 करोड़ रुपये तक पहुंचने वाले पहले कंटेस्टेंट थे। वहीं, ऑडियंस उन्हें दूसरा करोड़पति भी कहने लगी थी। लेकिन उनकी एक चूक उनके गेम पर भारी पड़ गई। 7.5 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब उन्हें पता नहीं था, लेकिन फिर भी उन्होंने इस सवाल को अटेंप्ट करने की हिम्मत दिखाई। सोशल मीडिया पर उनकी इस हिम्मत की काफी तारीफ भी हुई। 
Advertisement

7.5 करोड़ रुपये के लिए उनसे सवाल किया गया था-  किस ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी को प्राइमस इन इन्डिस आदर्श वाक्य दिया गया था क्योंकि वह भारत में तैनात होने वाली पहली टुकड़ी थी?
इसके ऑप्शंस थे- 
A- 41वां (वेल्व) रेजिमेंट ऑफ फुट 
Advertisement
B- प्रथम कोल्डस्ट्रीम गार्ड
C- 5वीं लाइट इन्फैंट्री 
Advertisement
D- 39वां रेजिमेंट ऑफ फुट 
गोयल ने इस सवाल का जवाब ऑप्शन A- 41वां (वेल्व) रेजिमेंट ऑफ फुट बताया जो कि गलत था।  इस सवाल का सही जवाब था ऑप्शन D 39वां रेजिमेंट ऑफ फुट।

शाश्वत इस सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए और जीते हुए 1 करोड़ रुपये भी वो गंवा बैठे। गलत जवाब देने के बाद वो अपने 75 लाख रुपये के पड़ाव पर वापस आ गए। हालांकि, शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने उन्हें इस सवाल को खेले जाने से पहले चेतावनी भी दी थी, बावजूद इसके शाश्वत ने इस सवाल को अटेंप्ट किया और वो 7.5 करोड़ रुपये जीतने से चूक गए। इस तरह शाश्वत केवल 75 लाख रुपये ही जीत पाए और करोड़पति बनने से चूक गए। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.