• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • KBC 14: आधार कार्ड का बारकोड डेवलप करने वाली पहुंचीं केबीसी में, हैरान रह गए बिग बी अमिताभ बच्चन!

KBC 14: आधार कार्ड का बारकोड डेवलप करने वाली पहुंचीं केबीसी में, हैरान रह गए बिग बी अमिताभ बच्चन!

KBC 14: आधार कार्ड का बारकोड डेवलप करने वाली पहुंचीं केबीसी में, हैरान रह गए बिग बी अमिताभ बच्चन!

कौन बनेगा करोड़पति-14 में सुमा प्रकाश, सॉफ्टवेयर डेवलपर, दिखाई देंगी।

ख़ास बातें
  • कंटेस्टेंट सुमा प्रकाश ने अमिताभ बच्चन को किया हैरान
  • आधार कार्ड का बारकोड सुमा ने किया डेवलप
  • सुमा की पूरी कहानी सुनकर चौंके अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) में एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन को हैरान कर दिया। केबीसी 14 के अपकमिंग एपिसोड में यह कंटेस्टेंट दिखाई देने वाली हैं, जिनका नाम सुमा प्रकाश है। सुमा प्रकाश अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर दिखाई दे रही हैं, जैसा कि शो में प्रोमो में दिखाया गया है। अमिताभ सुमा से सामान्य बातचीत करते हुए उनके काम के बारे में पूछते हैं। जब सुमा प्रकाश ने अपना काम बताया तो शो के होस्ट अमिताभ के चेहरे पर हैरानी फैल गई। 

कौन बनेगा करोड़पति 14 में जल्द ही दिखाई देने वाली सुमा प्रकाश ने अमिताभ बच्चन को बताया कि आधार कार्ड पर जो बारकोड दिखाई देता है, वह उन्होंने ही डेवलेप किया है। यह सुनकर बिग बच्चन हैरान रह जाते हैं और फिर उनकी जिज्ञासा और भी अधिक बढ़ जाती है। उसके बाद फिर वह सुमा से कई सवाल करते हैं। सुमा के बारे में आगे जानकर वह दंग रह जाते हैं। सोनी टीवी के अपकमिंग शो में सुमा कंटेस्टेंट के तौर पर दिखाई देंगी। टीवी चैनल ने इसका एक प्रोमो सोशल मीडिया पर भी डाला है। 

अमिताभ बच्चन और सुमा के बीच बातचीत कुछ यूं दिखाई गई है- 
अमिताभ- पहले आप मुझे ये बताएं कि आप जैसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर क्या काम करते हैं। 
सुमा- सर, बेसिकली दो बड़ी कैटिगरी होती हैं, डेवलपर्स की और टेस्टर्स की। डेवलपर कोड लिखते हैं और सॉफ्टवेयर बनाते हैं। फिर टेस्टर्स उसको टेस्ट करते हैं। 
अमिताभ- तो आप क्या डेवलप करती हैं?
सुमा- सर, मैं डेवलपर हूं। मैंने फर्स्ट इयर में जब काम करना शुरू किया तो मैंने अपना खुद का एक आविष्कार किया। क्या आपने कभी आधार कार्ड पर बने बारकोड को नोटिस किया है, वह मैंने खुद बनाया है। 
यह सुनकर अमिताभ शॉक हो जाते हैं और कहते हैं, "आधार में जो बारकोड दिखाई देता है वह आपने बनाया है?" और ये आपने अपनी जॉब के पहले साल में ही बना दिया था?
सुमा- येस सर, मैंने यह अपनी जॉब के पहले साल में ही बना दिया था। 
अमिताभ- तो क्या आपने अपने इस आविष्कार का पेटेंट करवाया है?
सुमा- हां, मेरी कंपनी मुझे इसका पेटेंट दिलवाने में मदद की। अगर आप गूगल पर चेक करेंगे कि आधार का बारकोड किसने बनाया है, तो आपको मेरा नाम वहां पर दिख जाएगा। 

इस तरह से सुमा प्रकाश अमिताभ को शो में हैरान कर देती हैं। कौन बनेगा करोड़पति सोनी टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »