Kaun Banega Crorepati 14: घुटनों के बल बैठकर Amitabh Bachchan ने 9 साल के बच्चे को पहनाए जूते

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति शो में अभी जूनियर प्रतियोगी का स्वागत किया जा रहा है। वहीं शो में अभी तक कई टैलेंटेड बच्चे भी नजर आ चुके हैं। अमिताभ बच्चन भी सेट पर बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते नजर आते हैं।

Kaun Banega Crorepati 14: घुटनों के बल बैठकर Amitabh Bachchan ने 9 साल के बच्चे को पहनाए जूते

केबीसी शो में अमिताभ बच्चन एक 9 साल के बच्चे की जूते पहनने में मदद करते नजर आए।

ख़ास बातें
  • शो में अमिताभ बच्चन ने किया 9 साल के अंशुमन का स्वागत
  • शो के दौरान अंशुमन को जूते पहनाते नजर आए बिग बी
  • अंशुमन फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतकर हॉट सीट पर पहुंचे
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14:  कौन बनेगा करोड़पति शो में अभी जूनियर प्रतियोगी का स्वागत किया जा रहा है। वहीं शो में अभी तक कई टैलेंटेड बच्चे भी नजर आ चुके हैं। अमिताभ बच्चन भी सेट पर बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते नजर आते हैं। वहीं शो केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन की सादगी का जवाब नहीं। इतने बड़े महानायक होने के बावजूद वो एक बेहद ही नेक दिल इंसान भी हैं।

इन दिनों वह अपने शो में बच्चों का स्वागत कर रहे हैं। साथ ही उन्हें शो के दौरान बच्चों से प्यार भरी बातें करते भी देखा जाता है। शो में वह बच्चों के साथ काफी धमाल मचाते भी नजर आते हैं। कई बार तो वह बच्चों के साथ बच्चे बन शरारत और मस्ती भी करते हैं। अब शो के दौरान ही बिग बी बच्चे को जूते पहनने में मदद करते दिखे। जिसके बाद लोग उनकी सादगी की वाहवाही कर रहे हैं।

दरअसल इस बार शो में आए नए प्रतियोगी 9 साल के अंशुमन पाठक हैं और वो फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतकर हॉट सीट तक पहुंचे हैं। शो के दौरान अमिताभ और अंशुमन ने ढेर सारी बातें की। जिसमें अंशुमन ने उन्हें अपने सपनों के बारे में भी बताया।

वहीं अंशुमन से बातचीत में अमिताभ ने भी अपना सीक्रेट शेयर करते हुए बताया की वो चोपस्टिक से नूडल्स नहीं खा पाते हैं। और जब भी वो ऐसा करना चाहते हैं तो नूडल्स नीचे गिर जाते हैं। इस तरह शो में बिग बी अंशुमन के साथ कई और सारी बातें करते नजर आए।

शो के दौरान ही बातचीत में अंशुमन अपने जूते उतारकर श्लोक पढ़ते हैं। ये देखकर बिग बी काफी इंप्रेस होते हैं। वहीं श्लोक खत्म होने के बाद वो घुटनों के बल बैठकर इस छोटे-से बच्चे की जूते पहनने में मदद भी करते हैं। जिसपर अंशुमन उनसे कहते है कि वो खुद ही जूते पहन लेंगे। लेकिन अमिताभ उनसे कहते हैं कि वो बहुत जीनियस हैं, इसलिए वो उनकी जूते पहनने में मदद कर रहे हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »