JioHotstar की बड़ी कामयाबी, 10 करोड़ से ज्यादा हुए पेड सब्सक्राइबर्स

Reliance Jio के कुछ टैरिफ प्लान में इसका फ्री एक्सेस मिलता है। इससे यूजर्स को इस पर मूवीज, शो या लाइव स्पोर्ट्स इवेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मार्च 2025 23:10 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio के कुछ टैरिफ प्लान में इसका फ्री एक्सेस मिलता है
  • नए सब्सक्राइबर्स के लिए 149 रुपये से JioHotstar के प्लान शुरू होते हैं
  • Disney+ Hotstar और JioCinema के मर्जर से JioHotstar को बनाया गया है

इस प्लेटफॉर्म पर IPL का प्रसारण भी किया जा रहा है

बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में शामिल JioHotstar के पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो गई है। हाल ही में Disney+ Hotstar और JioCinema के मर्जर से JioHotstar को बनाया गया था। प्रोग्रामिंग के कुल आवर्स के लिहाज से यह Netflix जैसे इंटरनेशनल ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म्स से लगभग चार गुणा बड़ा है। 

पिछले वर्ष Mukesh Ambani की Reliance Industries (RIL) और Walt Disney ने एक ज्वाइंट वेंचर बनाया था। इसके तहत, RIL की एसोसिएट कंपनी Viacom18 Media और Disney की Star India का मर्जर किया गया है।  JioHotstar को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। JioStar के CEO, Kiran Mani ने कहा, "हमारा मानना है कि विश्व-स्तरीय एंटरटेनमेंट का एक्सेस सभी को मिलना चाहिए और 10 करोड़ सब्सक्राइबर्स के आंकड़े को पार करना हमारे इस विजन का प्रमाण है।" 

JioHotstar का लोगो भी नया है। Reliance Jio के कुछ टैरिफ प्लान में इसका फ्री एक्सेस मिलता है। इससे यूजर्स को इस पर मूवीज, शो या लाइव स्पोर्ट्स इवेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी। इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर बिना रुकावट और बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान हैं। इसका मतलब है कि भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर्स को विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे और वे हाई रिजॉल्यूशन पर कंटेंट को स्ट्रीम कर सकेंगे। JioCinema और  Disney+ Hotstar के मौजूदा सब्सक्राइबर्स को ऑटोमैटिक तरीके से नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया गया है। 

कंपनी ने बताया है कि यूजर्स पहली बार लॉगिन करने पर अपने JioHotstar सब्सक्रिप्शन को सेट-अप कर सकेंगे। नए सब्सक्राइबर्स के लिए 149 रुपये से JioHotstar के प्लान शुरू होंगे। JioHotstar पर 10 भारतीय भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध है। इस पर Disney, NBCUniversal Peacock, Warner Bros, Discovery HBO और Paramount से कंटेंट भी देखा जा सकेगा। कंपनी ने बताया है कि इस प्लेटफॉर्म पर इवेंट्स के इंटरनेशनल प्रीमियर्स को भी दिखाया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर Sparks कहा जा रहा एक नया सेक्शन भी शुरू किया गया है। इसमें अलग फॉर्मेट्स के जरिए लोकप्रिय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को दिखाया जाएगा। Reliance Jio ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए एक नए ऑफर की घोषणा की है, जिससे कंपनी के मौजूदा और नए यूजर्स इस लोकप्रिय क्रिकेट इवेंट को देख सकेंगे। इसके लिए कंपनी के मौजूदा यूजर्स 299 रुपये वाले या इससे अधिक वाले प्लान का रिचार्ज कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.