• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Jawan Box office Collection : 5 दिनों में Rs 300 करोड़ के पार शाहरुख खान की फ‍िल्‍म! मंगलवार को कितने कमाएगी? जानें

Jawan Box office Collection : 5 दिनों में Rs 300 करोड़ के पार शाहरुख खान की फ‍िल्‍म! मंगलवार को कितने कमाएगी? जानें

Jawan Box office Collection : फ‍िल्‍म ने रिलीज डे के दिन भारत में 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Jawan Box office Collection : 5 दिनों में Rs 300 करोड़ के पार शाहरुख खान की फ‍िल्‍म! मंगलवार को कितने कमाएगी? जानें

Photo Credit: @RedChilliesEnt

फ‍िल्‍म को लेकर दर्शकों में जबरदस्‍त क्रेज दिखाई दे रहा है।

ख़ास बातें
  • जवान ने भारत में 300 करोड़ से ज्‍यादा का कारोबार किया
  • सोमवार को फ‍िल्‍म ने लगभग 30 करोड़ रुपये कमाए
  • साल की सबसे ब्‍लॉकबस्‍टर बन सकती है जवान
विज्ञापन
Jawan Box office Collection Day 5 : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘जवान' (Jawan) ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर तहलका मचाया हुआ है! 7 सितंबर को रिलीज हुई फ‍िल्‍म ने महज 5 दिनों में भारत में कमाई के झंडे गाड़ दिए हैं। फ‍िल्‍म ने 300 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का कलेक्‍शन देश में दर्ज किया है। माना जा रहा है कि ‘जवान' साल 2023 की सबसे बड़ी बॉलीवुड ब्‍लॉकबस्‍टर हो सकती है। वीकडेज में भी फ‍िल्‍म अच्‍छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं सोमवार को शाहरुख की फ‍िल्‍म ने कैसा कारोबार किया और मंगलवार को क्‍या है उम्‍मीद। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट में बताया गया है कि जवान ने सोमवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 30 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह शुरुआती अनुमान है और जवान का भारत में कुल कलेक्‍शन अब 316.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। Sacnilk की एक और रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि मंगलवार को जवान भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 27.50 करोड़ रुपये कमा सकती है। 

यानी मंगलवार के कलेक्‍शन के बाद फ‍िल्‍म की कमाई 350 करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाएगी। यह फ‍िल्‍म सबसे ज्‍यादा ओपनिंग करने वाली हिंदी फ‍िल्‍म भी बन गई है। फ‍िल्‍म ने रिलीज डे के दिन भारत में 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। उसमें 65.5 करोड़ रुपये की कमाई हिंदी वर्जन ने की थी। 

पहले ही वीकेंड में फ‍िल्‍म पर नोटों की खूब बरसात हुई। शनिवार को जवान ने भारत में 77.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि रविवार को 80.1 करोड़ रुपये कमाए। फ‍िल्‍म को लेकर दर्शकों में जबरदस्‍त क्रेज दिखाई दे रहा है। कुछ ऐसा ही हुआ था, जब जवान को ट्रेलर रिलीज हुआ था। कुछ ही देर में फ‍िल्‍म के ट्रेलर को लाखों व्‍यूज मिल गए थे। 

अनुमान लगाना गलत नहीं होगा कि इस हफ्ते के खत्‍म होने तक जवान देशभर में 500 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार कर सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »