• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Jailer Collection Day 1 : रजनीकांत की फ‍िल्‍म ‘जेलर’ ने पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई, पर पठान से रह गई पीछे!

Jailer Collection Day 1 : रजनीकांत की फ‍िल्‍म ‘जेलर’ ने पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई, पर पठान से रह गई पीछे!

Jailer Collection Day 1 : जेलर को लेकर रजनीकांत के फैंस में काफी क्रेज है। इसकी बड़ी वजह 2 साल बाद उनकी फ‍िल्‍म का रिलीज होना है।

Jailer Collection Day 1 : रजनीकांत की फ‍िल्‍म ‘जेलर’ ने पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई, पर पठान से रह गई पीछे!

एडवांस बुकिंग से भी इस फ‍िल्‍म ने काफी दम दिखाया था और सनी देओल की गदर-2 (Gadar 2) को पीछे छोड़ दिया था।

ख़ास बातें
  • जेलर ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर एक दिन पूरा कर लिया है
  • भारत में फ‍िल्‍म की कमाई 50 करोड़ रुपये से कम रही है
  • इस वीक 100 करोड़ कमा सकती है फ‍िल्‍म
विज्ञापन
Jailer Collection Day 1 : ‘सुपरस्‍टार' रजनीकांत की फ‍िल्‍म जेलर (Jailer) ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अपना पहला दिन पूरा कर लिया है। जैसाकि उम्‍मीद जताई जा रही थी, फ‍िल्‍म ने शानदार कमाई दर्ज की है। हालांकि यह फ‍िल्‍म शाहरुख खान की पठान (Pathaan) को पहले दिन के कलेक्‍शन में मात नहीं दे पाई। पठान ने फर्स्‍ट डे करीब 57 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जुटाए थे। मुख्‍य रूप से तमिल भाषा की फ‍िल्‍म जेलर हिंदी में भी रिलीज हुई है, लेकिन इसका ज्‍यादा क्रेज दक्षिण भारत के राज्‍यों में ही दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं, जेलर ने पहले दिन कितना कारोबार किया। 

जेलर को लेकर रजनीकांत के फैंस में काफी क्रेज है। इसकी बड़ी वजह 2 साल बाद उनकी फ‍िल्‍म का रिलीज होना है। जेलर को निर्देशित किया है नेल्सन दिलीप कुमार ने। एडवांस बुकिंग से भी इस फ‍िल्‍म ने काफी दम दिखाया था और सनी देओल की गदर-2 (Gadar 2) को पीछे छोड़ दिया था। 

बंगलूरू, चेन्‍नै समेत साउथ में कई शहरों में ऑफ‍िसों को पहले दिन बंद रखा गया, ताकि फैंस अपने सुपरस्‍टार का फर्स्‍ट डे शो देख सकें। यही वजह है कि फ‍िल्‍म ने अच्‍छी कमाई दर्ज की है। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि जेलर का पहले दिन कलेक्‍शन 43.5 करोड़ रुपये हो सकता है। यह रफ डेटा है। गैजेट्स 360 हिंदी आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता।   

बात करें फ‍िल्‍म ने किस भाषा में कितना कलेक्‍शन किया है, तो Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्‍यादा कमाई जेलर को फ‍िल्‍म के तमिल वर्जन से हुई है। जेलर ने करीब 35.5 करोड़ रुपये तमिल वर्जन से कमाए हैं। तेलेगु में 7.55 करोड़ रुपये जेलर ने हासिल किए हैं। हिंदी वर्जन महज 25 लाख के आसपास कलेक्‍शन जुटा पाया। 

Sacnilk का अनुमान कहता है कि रिलीज के दूसरे दिन रजनीकांत की फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 30 करोड़ रुपये जुटा सकती है। आंकड़े सही साबित होते हैं तो फ‍िल्‍म दो दिनों में 73.5 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है और वीकेंड पर इसका कलेक्‍शन 100 करोड़ रुपये पहुंच सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »