IND vs AUS का पहला T20 मैच आज, ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव मैच

India vs Australia : हाल में हुए एशिया कप में भारत का प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा है, ऐसे में भारतीय टीम इस सीरीज को जीतकर T20 मैचों के लिए अपना आत्‍मविश्‍वास बहाल करना चाहेगी।

IND vs AUS का पहला T20 मैच आज, ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव मैच

India vs Australia सीरीज का ऑफ‍िशियल ब्रॉडकास्‍टर स्‍टार स्‍पोर्ट्स (Star Sports) है। वह अपने नेटवर्क के 8 चैनलों पर इस लाइव एक्‍शन को ऑन एयर करेगा।

ख़ास बातें
  • आज खेला जाने वाला पहला मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा
  • अगले दो मैच नागपुर और हैदराबाद में खेले जाएंगे
  • स्‍टार नेटवर्क के 8 चैनलों पर इस लाइव एक्‍शन को दिखाया जाएगा
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) की क्रिकेट टीमें आज यानी 20 सितंबर से तीन मैचों की T20 सीरीज खेलने जा रही हैं। सीरीज का पहला मुकाबला पंजाब के मोहाली में होगा। दोनों ही टीम्‍स के लिए यह सीरीज काफी महत्‍वपूर्ण है। आगामी T20 वर्ल्‍ड कप से ठीक पहले यह सीरीज भारत और ऑस्‍ट्रेलिया को उसकी प्लेइंग इलेवन तैयार करने में मदद करेगी। हाल में हुए एशिया कप में भारत का प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा है, ऐसे में भारतीय टीम इस सीरीज को जीतकर T20 मैचों के लिए अपना आत्‍मविश्‍वास बहाल करना चाहेगी। वहीं ऑस्‍ट्रेलियाई टीम इस सीरीज को जीतकर आगामी वर्ल्‍ड कप के लिए खुद को मजबूत दिखाना चाहेगी। आज मोहाली में खेला जाने वाला पहला मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। यहां हम आपको इंडिया बनाम ऑस्‍ट्रेलिया की लाइव स्‍ट्रीमिंग (INDIA vs Australia LIVE Streaming) से जुड़ी हुई जानकारी दे रहे हैं। 
 

ऐसे देख सकते हैं INDIA vs Australia की लाइव स्‍ट्रीमिंग 

इस सीरीज का ऑफ‍िशियल ब्रॉडकास्‍टर स्‍टार स्‍पोर्ट्स (Star Sports) है। वह अपने नेटवर्क के 8 चैनलों पर इस लाइव एक्‍शन को एयर करेगा। लाइव टेलिकास्‍ट को अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में देखा जा सकेगा। मोहाली में आज खेला जाने वाला पहला मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का लाइव टेलिकास्‍ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी (अंग्रेजी), स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ में किया जाएगा। 

आपके पास इनमें से कोई भी चैनल उपलब्‍ध नहीं है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। IND vs AUS लाइव स्‍ट्रीमिंग डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार (Disney+ Hotstar) पर सभी प्रमुख भाषाओं में उपलब्‍ध होगी। डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार की वेबसाइट पर भी लाइव मैच दिखाया जाएगा। 
 

IND vs AUS शेड्यूल

दोनों देशों की क्रिकेट टीमों 3 T20 मैचों के लिए आमने-सामने हैं। पहला मैच आज मोहाली में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 23 सितंबर को भिडेंगी। यह मैच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्‍टेडियम, नागपुर में खेला जाएगा। तीसरा मैच 25 सितंबर को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम हैदराबाद में होगा। सभी मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »