• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Gadar 2 OMG 2 & Jailer Collection : 200 करोड़ के करीब सनी देओल और रजनीकांत की फ‍िल्‍में, अक्षय कुमार भी 50 करोड़ के पार!

Gadar 2 OMG 2 & Jailer Collection : 200 करोड़ के करीब सनी देओल और रजनीकांत की फ‍िल्‍में, अक्षय कुमार भी 50 करोड़ के पार!

Gadar 2 OMG 2 & Jailer Collection : आज 15 अगस्‍त को भी ये फ‍िल्‍में ताबड़तोड़ कलेक्‍शन करने वाली हैं। आंकड़े क्‍या कह रहे हैं, आइए जानते हैं।

Gadar 2 OMG 2 & Jailer Collection : 200 करोड़ के करीब सनी देओल और रजनीकांत की फ‍िल्‍में, अक्षय कुमार भी 50 करोड़ के पार!

Gadar 2 OMG 2 & Jailer Collection : Gadar 2 की कमाई देखकर हर कोई स्‍तब्‍ध है। फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन 173 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।

ख़ास बातें
  • बॉक्‍स ऑफ‍िस पर रिलीज सभी फ‍िल्‍में कर रही कमाई
  • गदर-2 के कलेक्‍शन ने हर किसी को चौंका दिया है
  • ओएमजी 2 और जेलर की भी शानदार कमाई
विज्ञापन
Gadar 2 Collection Day 4 : बॉक्‍स ऑफ‍िस पर सनी देओल और अमीषा पटेल की फ‍िल्‍म गदर-2 (Gadar 2) की सुनामी जारी है। फ‍िल्‍म के धुआंधार कलेक्‍शन ने फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री में नया जोश भर दिया है। गदर-2 के साथ-साथ ओएमजी-2 (OMG-2) और रजनीकांत की फ‍िल्‍म जेलर भी अच्‍छा कलेक्‍शन दर्ज कर रही हैं। अरसे बाद ऐसा हुआ है कि टिकट खिड़की पर एकसाथ रिलीज हुईं ज्‍यादातर फ‍िल्‍मों को दर्शकों ने पसंद किया है। आज 15 अगस्‍त को भी ये फ‍िल्‍में ताबड़तोड़ कलेक्‍शन करने वाली हैं। आंकड़े क्‍या कह रहे हैं, आइए जानते हैं।    
 

Gadar 2 ने सोमवार को कितने कमाए?  

Gadar 2 की कमाई देखकर हर कोई स्‍तब्‍ध है। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई इस फ‍िल्‍म ने 40.1 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। शनिवार को फ‍िल्‍म ने 43.08 करोड़ रुपये का करोबार किया। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने बताया है फ‍िल्‍म ने रविवार को 51.7 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को यानी चौथे दिन इस फ‍िल्‍म ने 39 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। यह शुरुआती अनुमान है। गैजेट्स 360 हिंदी आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता। 
 

Gadar 2 का अबतक कुल कलेक्‍शन

Sacnilk का डेटा बताता है कि गदर-2 ने अबतक भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 173.88 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 4 दिनों में हुई यह कमाई चौंकाने वाली है। फ‍िल्‍म सुपरहिट हो चुकी है और ब्‍लॉकबस्‍टर होने की तरफ बढ़ रही है। 
 

15 अगस्‍त को सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी गदर-2 

Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि गदर-2 आज यानी 15 अगस्‍त को कई रिकॉर्ड्स ध्‍वस्‍त कर देगी। यह फ‍िल्‍म आज भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 55 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। फ‍िल्‍म की कुल कमाई 200 करोड़ रुपये से बहुत आगे निकलने वाली है। 
 

OMG 2 Collection Day 4 

गदर-2 की तरह ही अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम जैसे कलाकारों से सजी फ‍िल्‍म ओएमजी-2 भी अच्‍छा कारोबार कर रही है। हालांकि गदर के मुकाबले इसकी कमाई कम है। फ‍िर भी फ‍िल्‍म ने अच्‍छा प्रदर्शन किया है। आंकड़े बताते हैं कि शनिवार को ओएमजी 2 ने 15.3 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कमाए, जो रविवार को बढ़कर 17.55 करोड़ रुपये हो गए। सोमवार को इसने करीब 11.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फ‍िल्‍म का कुल कलेक्‍शन 4 दिनों में 54.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आज 15 अगस्‍त के दिन यह फ‍िल्‍म 20 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। 
 

Jailer Collection Day 5

सुपरस्‍टार रजनीकांत की फ‍िल्‍म जेलर (Jailer) की धांसू कमाई भी जारी है। यह फ‍िल्‍म बीते गुरुवार को रिलीज हुई थी। फ‍िल्‍म ने 48.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। तमिल भाषा में इस फ‍िल्‍म ने सबसे ज्‍यादा कमाई की है। तेलेगु में भी अच्‍छा कारोबार किया है। शनिवार को फ‍िल्‍म ने 34.3 करोड़ और रविवार को 42.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अपने पहले सोमवार को भी फ‍िल्‍म ने 23.55 करोड़ रुपये बटोरे। 5 दिनों में इस फ‍िल्‍म की कमाई 174.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। आज 15 अगस्‍त को यह फ‍िल्‍म भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 35 करोड़ रुपये बटोर सकती है और 200 करोड़ रुपये के क्‍लब में एंट्री ले सकती है। फ‍िल्‍म का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 400 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने की उम्‍मीद है। ये आंकड़े sacnilk के हैं। गैजेट्स 360 हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  8. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  9. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  10. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »